चना दाल कढ़ी
चना दाल कढ़ी उत्तर प्रदेश में खूब बनाई जाती है. इसकी खासियत ये है कि इसमें बेसन की जगी पिसी हुई दाल का उपयोग किया जाता है. आप भी आज ही ट्राई करें इसकी टेस्टी रेसिपी...
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 2 servings
- 1 कप चना दाल
- 1/2 कप दही, फेंटा हुआ
- 1/2 चम्मच हल्दी
- 1 चम्मच अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट
- 1/2 चम्मच जीरा
- 1 छोटा शिमला मिर्च, बारीक कटा हुआ
- 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 चुटकी हींग
- 2 चम्मच तेल, नमक स्वादानुसार
विधि
- दाल को अच्छी तरह धोकर दो कप पानी, हल्दी और नमक के साथ कूकर में डालकर अच्छी तरह पका लें.
- जब दाल पका जाए तो कुकर खोल कर दाल को अच्छी तरह मैश कर लें.
- अब कड़ाही में तेल गरम करके उसमें जीरा डालें, जीरा चटकने लगे तो उसमें हींग और अदरक-मिर्च का पेस्ट डालकर भूनें.
- मसाले को 1 मिनट तक पकाने के बाद उसमें बारीक कटी शिमला मिर्च डालकर कुछ देर तक पकाएं.
- अब उसमें लाल मिर्च पाउडर और पकी हुई दाल मिला कर उबाल आने तक पकाइएं.
- आंच से उतार के फेंटा हुआ दही मिलाकर और हरे धनिया से सजाकर चना दाल कढ़ी सर्व करें.
ध्यान दें: आप शिमला मिर्च की जगह लंबे टुकड़ों में कटा प्याज भी डाल सकते हैं.
ADVERTISEMENT
Browse by Category
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
चना दाल कढ़ी एक लोकप्रिय वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे 1 कप चना दाल और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
चना दाल कढ़ी बनाने के लिए सबसे पहले 1 कप चना दाल तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
चना दाल कढ़ी बनाने में लगभग 15 से 30 मिनट तैयारी का समय और 15 से 30 मिनट पकाने का समय लग सकता है।
यह चना दाल कढ़ी रेसिपी लगभग 1 - 2 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
चना दाल कढ़ी बनाने के लिए 1 कप चना दाल के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, चना दाल कढ़ी को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
चना दाल कढ़ी का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
चना दाल कढ़ी एक लोकप्रिय इंडियन वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT