दही पापड़ की सब्जी
Back
दाल-सब्‍जी वेज,लंच,डिनर

दही पापड़ की सब्जी

राजस्थान के खाने का अपना एक अलग स्वाद है. दही पापड़ की सब्जी राजस्थान की थाली का एक मजेदार स्वाद है. इस रेसिपी को घर पर जरूर ट्राई करें... 

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1 1/2 कप स्किम्ड दूध की दही
  • 2 बीकानेरी मूंग पापड़
  • 3/4 बड़ा चम्मच बेसन
  • 1 1/2 बड़े चम्मच तेल
  • 1 छोटा चम्मच जीरा
  • 1/2 छोटा चम्मच हींग
  • 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर
  • 1 बड़ा चम्मच हरा धनिया, कटा हुआ
  • 1/2 छोटा चम्मच हल्दी का पाउडर
  • 3/4 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 2 सूखी लाल मिर्च, टुकड़े की हुई
  • 1 1/2 छोटे चम्मच धनिया पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच अदरक कटा हुआ
  • 1/4 कप बूंदी, नमक स्वादानुसार

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- सबसे पहले एक बॉउल में दही निकालें और उसमें बेसन, नमक, हल्दी व लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह फेंट लें.
- अब उसमें दो कप पानी डालकर अच्छी तरह मिला लें और इस घोल को छान कर अलग रख लें.
- नॉन स्टिक कड़ाही में तेल गरम करें. जब तेल गरम हो जाए तो उसमें जीरा, हींग व सूखी लाल मिर्च के टुकड़े डालकर भून लें.
- इसके बाद उसमें धनिया पाउडर डालकर एक मिनट तक भूनें और फिर उसमें अदरक डालकर एक मिनट तक और भून लें.
- तैयार दही का घोल और नमक डालकर इसमें मिलाएं और इसे चलाते रहें.
- इसे गाढ़ा होने तक दो मिनट के लिए पकाएं. बस ध्यान रखें कि पानी तले में चिपकने न पाए.
- इसके बाद नॉनस्टिक तवे पर पापड़ सेंक लें और पापड़ के दो इंच के टुकड़े बना लें.
- अब तैयार दही के मिक्सचर में पापड़ और बूंदी मिलाकर दो मिनट तक उबाल लें.
- गरम मसाला पाउडर डालकर मिलाएं और गैस बंद कर दें.
- दही पापड़ की सब्जी तैयार है. हरे धनिए से सजाकर गरमागरम सर्व करें.

 

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (182 ratings)
4.3 avg from 182 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

दही पापड़ की सब्जी एक लोकप्रिय वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे 1 1/2 कप स्किम्ड दूध की दही और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes