दलिया की बर्फी
Back
कुछ मीठा हो जाए वेज,हेल्‍दी फूड

दलिया की बर्फी

हेल्‍थ का ध्‍यान रखने के लिए मीठा खाने से बचते हैं तो अब ऐसा नहीं करना पड़ेगा. आज ही बनाएं गुजरात की हेल्‍दी मिठाई हलवासन जो स्‍वाद और सेहत दोनों का ख्‍याल रखती है...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • ½ छोटा चम्मच इलायची पाउडर
  • ½ छोटा चम्मच जायफल पाउडर
  • 10 काजू
  • 20 बादाम
  • 2 बड़े चम्मच घी
  • ½ कप गोंद
  • ½ कप दलिया
  • 1 लीटर दूध, चीनी स्‍वादानुसार

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4

- पैन में घी डालकर गरम कर लें और फिर उसमें गोंद के टुकड़े डालें और कम आंच पर तल लें.
- इसके बाद दलिये को पीस लें और अब बचे हुए घी में दलिया डालकर सुनहरा होने तक भून लें.
- दलिया भून जाने पर इसमें दूध डालकर अच्छी तरह पका लें और इसे लगातार चलाते रहें ताकि दलिया पैन के तले से चिपके नहीं.
- दूध के गाढ़ा होने पर उसमें गोंद, बादाम और काजू डालकर मिला दें और उसमें चीनी डालकर कुछ देर तक और पकाएं.
- मिश्रण जब गाढ़ा हो जाए तो गैस बंद कर दें.
- अब उसमें जायफल और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
- एक थाली या प्‍लेट में घी लगाएं और इस मिश्रण को उसमें डालकर फैला दें.
- तैयार बर्फी के ऊपर काजू, बादाम के टुकड़े डालकर सजाएं और मनचाहे आकार में काटकर सर्व करें.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (59 ratings)
4.3 avg from 59 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

दलिया की बर्फी एक लोकप्रिय वेज,हेल्‍दी फूड रेसिपी है, जिसे ½ छोटा चम्मच इलायची पाउडर और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes