मफिंस मोल्ड कप ढोकला
Back
स्‍नैक्‍स वेज,ब्रेकफास्‍ट

मफिंस मोल्ड कप ढोकला

ढोकला पसंद है तो इसे दीजिए एक ट्विस्ट और बनाइए मफिंस मोल्ड कप में. पनीर, टमाटर और मिर्च से गार्निश कर इसे खाने और खिलाने में मजा ही कुछ और आएगा. जानें ढोकला कप बनाने का तरीका...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • एक बेसन
  • 1 छोटा चम्मच फ्रूड सॉल्ट (इनो), एक छोटा चम्मच चीनी, एक छोटा चम्मच राई
  • 7-8 करी पत्ते
  • 2 छोटा चम्मच तेल
  • 100 ग्राम पनीर
  • 1 टमाटर कटा हुआ
  • 2 हरी मिर्च कटी हुई, एक बड़ा चम्मच हरी धनिया, बारीक कटी हुई
  • 1 नींबू का रस
  • स्वादानुसार नमक

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे एक बर्तन में आधा कप पानी, बेसन और एक चुटकी नमक डालकर घोल लें. जरूरत के अनुसार पानी मिलाकर घोल बनाएं.
- अब इस घोल में फ्रूट साल्ट मिलाएं. तैयार मिश्रण को चिकने मफिन्स मोल्ड में डालकर 8 से 10 मिनट के लिए भाप में पकाएं. (भाप में पकाने के लिए आप एक बर्तन में पानी रखें और उसके मुंह को कपड़े से बांध दें. फिर इसके ऊपर ढोकला रखकर पका लें.)
- पकने के बाद इसे ठंडा होने दें और प्लेट में निकाल लें.
- अब तड़का बनाने के लिए पैन में तेल गर्म कर इसमें राई डालें. राई तड़कने पर इसमें करी पत्ते, हरी मिर्च, कटा हरा धनिया, चीनी व आधा कप पानी डालकर गैस बंद कर दें.
- अब इस छौंक को ठंडे हो चुके ढोकला कप पर डालें.
- पनीर, टमाटर, हरी मिर्च व धनिया, नमक व नींबू का रस मिलाएं और ढोकले पर गार्निश कर दें.
- ढोकला कप को हरी चटनी के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.8 (33 ratings)
3.8 avg from 33 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मफिंस मोल्ड कप ढोकला एक लोकप्रिय वेज,ब्रेकफास्‍ट रेसिपी है, जिसे एक बेसन और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह चाइनीज़ खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes