गुजराती मसाला पूरी

गुजराती मसाला पूरी

पूरियों का कुछ अलग स्वाद चाहते हैं तो बनाएं गेहूं की मसाला पूरी. इसे गुजराती मसाला पूरी भी कहते हैं. आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • एक कप गेहूं का आटा, एक बड़ा चम्मच बेसन, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा धनिया पाउडर, आधा छोटा चम्मच हल्दी, एक चौथाई चम्मच हींग, एक चम्मच या स्वादानुसार नमक, डेढ़ बड़ा चम्मच तेल, मोयन के लिए
  • 2 कप तेल तलने के लिए

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- एक बाउल में गेहूं का आटा , बेसन, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, हल्दी, हींग, डेढ़ बड़ा चम्मच तेल और नमक डाल लें.
- सभी सामग्री को अच्छी तरह मिक्स कर लें और आवश्यकतानुसार पानी डालकर आटा गूंद लें.
- इसके बाद आटे को 15 मिनट के लिए रख दें.
- तय समय के बाद आटे को फिर से मसल लें और इसकी नींबू के आकार की छोटी-छोटी लोइयां बना लें.
- एक लोई से पूरी बेल लें और इसमें कांटे से छोटे-छोटे छेद कर लें.
- बाकि लोइयों से भी ऐसी ही पूरियां बेल लें.
- अब मध्यम आंच पर एक कड़ाही में तेल गरम होने के लिए रखें. तेल गरम हुआ है या नहीं, परखने के लिए इसमें चुटकीभर लोई डालकर देख लें. अगर तेल गरम हो गया होगा तो लोई तुरंत तेल में तैरने लगेगी.
- तेल गरम हो जाने पर एक-एक कर पूरियों को तल लें. आप चाहें तो कड़ाही में समाने जितनी पूरियां डालकर तल सकते हैं.
- पूरियों को दोनों तरफ सुनहरा होने तक तल लें.
- मसाला पूरी तलने के बाद कड़ाही से निकालकर किचन पेपर में रखें ताकि इनका अतिरिक्त तेल निकल जाए.
- गेहूं की गुजराती मसाला पूरी सर्व के लिए तैयार है.
- गुजराती दाल के सर्व कर सकते हैं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (103 ratings)
4.3 avg from 103 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

गुजराती मसाला पूरी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे एक कप गेहूं का आटा, एक बड़ा चम्मच बेसन, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा धनिया पाउडर, आधा छोटा चम्मच हल्दी, एक चौथाई चम्मच हींग, एक चम्मच या स्वादानुसार नमक, डेढ़ बड़ा चम्मच तेल, मोयन के लिए और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes