झारखंड की फेमस चिल्का रोटी बनाने की विधि
Back
रोटी-पराठा ब्रेकफास्‍ट

झारखंड की फेमस चिल्का रोटी बनाने की विधि

चिल्का रोटी झारखंड की फेमस डिश है. इसे चावल और चने की दाल मिक्स करके बनाया जाता है. यह बहुत ही हेल्दी और न्यूट्रिशियस रेसिपी होती है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1 1/2 कप चावल
  • 3/4 कप चना दाल, नमक स्वादानुसार

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- Jharkhand ki chilka रोटी बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में चावल और चने की दाल को रातभर भिगोकर रख दें.
- सुबह पानी निकालकर छान लें.
- सुबह इसे ग्राइंडर जार में डालकर गाढ़ा पेस्ट बना लें.
- अब एक बर्तन में पेस्ट डालें और इसमें नमक मिलाकर अच्छी तरह फेंट लें.
- मीडियम आंच पर तवा गर्म करने के लिए रख दें.
- अब हल्का-सा तेल लगाकर तवे को चिकना कर लें.
- अब पेस्ट का एक चम्मच तवे पर फैला दें और हल्का ब्राउन होने तक सिंकने दें.
- इसी तरह से दूसरी तरफ भी हल्का तेल लगाकर सेंक लें.
- इसी तरह सारी रोटियां सेंक लें.
- तैयार है चिल्का रोटी.
- इसे चटनी के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.3 (3 ratings)
3.3 avg from 3 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

झारखंड की फेमस चिल्का रोटी बनाने की विधि एक लोकप्रिय ब्रेकफास्‍ट रेसिपी है, जिसे 1 1/2 कप चावल और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes