मसाला वड़ा
Back
स्‍नैक्‍स वेज,ब्रेकफास्‍ट

मसाला वड़ा

ब्रेकफास्ट या लंच, कभी भी मसाला वड़ा बनाया जा सकता है. गर्म-गर्म सांभर और नारि‍यल की चटनी के साथ इसे खाने का अपना ही मजा है. तो जानें कैसे बनाया जाए वड़ा...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 2 कप उरद दाल
  • 2 प्‍याज, बारीक कटे हुए
  • 1/2 चम्‍मच काली मिर्च
  • 1 चम्‍मच लाल मिर्च पाउडर
  • 3-4 करी पत्‍ते
  • 1 चम्‍मच हरा धनिया, बारीक कटा हुआ, नमक स्‍वादानुसार
  • 1 कप तेल

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2

- उरद दाल को पानी में 4 घंटे के लिए भिगो कर रखें और उसके बाद पानी छानकर उसे बारीक पीस लें.
- फिर पेस्‍ट को कटोरे में डालें और उसमें नमक, काली मिर्च, प्‍याज, लाल मिर्च पाउडर, कड़ी पत्‍ता और धनिया पत्‍ती डाल कर मिक्‍स करें.
- अब कड़ाही में तेल गरम करें.
- जब तेल गरम हो जाए इसमें तैयार पेस्‍ट के वड़े बनाकर मीडियम आंच पर सुनहरा भूरा तल लें.
- मसाला वड़ा को सांभर और नारियल चटनी के साथ गरमागर्म सर्व करें.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.2 (318 ratings)
4.2 avg from 318 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मसाला वड़ा एक लोकप्रिय वेज,ब्रेकफास्‍ट रेसिपी है, जिसे 2 कप उरद दाल और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes