राजस्थानी चूरमा

राजस्थानी चूरमा

राजस्थान के पकवानों में चूरमा बहुत पसंद किया जाता है. इसके स्वाद ने ही इसे सभी का फेवरिट बनाया है. तो आप भी चखें यह बहतरीन टेस्ट.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • एक कप गेहूं का आटा
  • 3 बड़े चम्मच रवा (सूजी), आधा कप बेसन (चाहें तो)
  • 3 बड़ी चम्मच पिसी चीनी, आवश्यकतानुसार दूध, आवश्यकतानुसार घी, आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर
  • 7 से 8 कटे हुए बादाम
  • 7 से 8 किशमिश
  • 7 से 8 कटे हुए काजू

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- बर्तन में आटा, रवा और बेसन एक साथ छान लें. इसमें एक बड़ा चम्मच पिघला हुआ घी मिलाएं.
- इसके बाद आवश्यकतानुसार दूध डालकर आटे का मिश्रण गूंद लें. आटा न ज्यादा नर्म, न ज्यादा सख्त गूंदें.
- अब आटे को छोटे-छोटे बराबर हिस्सो में बांटकर लोई तैयार कर लें. इन्हें गोल-गोल करके हथेली से दबाकर प्लेट में रख लें.
- गैस पर कड़ाही में घी गर्म करें. तेल में एक साथ 3 से 4 लोई डालकर मध्यम आंच पर फ्राई करें.
- इन्हें ब्राउन होने तक फ्राई करें. इसके बाद लोई सेक कर प्लेट में निकाल कर रखें.
- जब लोई थोड़ी ठंडी हो जाएं, तो इन्हें मिक्सर में डालकर दरदरा पीस लें.
- अब इसमें पिसी चीनी, इलायची पाउडर, काजू, किशमिश और बादाम डालकर मिक्स करें. तैयार राजस्थानी चूरमा, इसे दाल-बाटी के साथ या यूं ही मीठे में सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.4 (489 ratings)
4.4 avg from 489 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

राजस्थानी चूरमा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे एक कप गेहूं का आटा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes