दाल-बाटी चूरमा

दाल-बाटी चूरमा

दाल बाटी चूरमा राजस्थान की एक पॉपुलर डिश है. एक बार इसकी रेसिपी घर में भी ट्राई करें.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • दाल की सामग्री
  • 250 ग्राम अरहर दाल
  • 2 टमाटर
  • 3-4 लहसुन कली
  • 1 टुकड़ा अदरक
  • 1 चम्मच किसा नारियल
  • 2 बारीक कटी प्याज
  • 3-4 हरी मिर्च
  • 1 चम्मच लाल मिर्च, थोड़ी सी हल्दी
  • 2 बड़े चम्मच तेल, साबूत धनिया, चुटकी भर हींग, नमक स्वादानुसार
  • 2 चम्मच शक्कर, एक नींबू का रस, हरा धनिया, बाटी की सामग्री
  • 500 ग्राम आटा
  • 1 बड़ा चम्मच तेल मोयन के लिए
  • 150 ग्राम घी
  • 1 चम्मच जीरा
  • 1 चम्मच अजवाइन
  • 1 चम्मच सौंफ, आधी कटोरी दही, नमक

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 1 - 2
दाल की विधि

- कुकर में दाल को धोकर 2-3 सीटी आने तक पकाएं.
- अब हरी मिर्च, अदरक, टमाटर, लहसुन व प्याज की प्यूरी बना लें.
- तेल गर्म करके उसमें राई-जीरा, साबूत धनिया, हींग, नारियल बूरा डालें. अब प्यूरी डालकर भून लें.
- लाल मिर्च, हल्दी डालकर ग्रेवी बना लें. उबली दाल डालकर 2-3 उबाल लें.
- नमक, नींबू का रस और शक्कर डाल दें. 4-5 उबाल लेकर गैस बंद कर दें.

बाटी की विधि

- आटे में उपरोक्त सामग्री ‍डालकर मिक्स कर लें और गुनगुने पानी से गूंथ लें. 15-20 मिनट तक रखे रहने ‍दें.
- उसके बाद आटे की गोल-गोल बाटियां बना कर गरम ओवन में रख दें.
- धीमी आंच पर बाटी को गुलाबी होने तक सेकें. अब बाटी को घी में डालकर मंसूरी दाल और हरी चटनी के साथ परोसें.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.1 (1418 ratings)
4.1 avg from 1418 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

दाल-बाटी चूरमा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे दाल की सामग्री और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes