वड़ा पाव

वड़ा पाव

मुंबई के स्ट्रीट फूड में वड़ा पाव का टेस्ट बेहद पसंद किया जाता है. इस रेसिपी की मदद से अब आप खुद बनाकर चखें यह पसंदीदा जायका.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 2 उबले आलू
  • 6 पाव, एक कप बेसन
  • 2 हरी मिर्च, अदरक एक इंच का टुकड़ा, बारीक कटे धनिया पत्ते, लहसुन की 4 कलियां
  • स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर, आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, आधा छोटा चम्मच राई, एक छोटा चम्मच नींबू का रस, तेल

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले आलू कद्दूकस कर लें.
- अब अदरक, लहसुन और हरी मिर्च को मिक्सी में पीसकर पेस्ट बना लें.
- गैस पर कड़ाही में तेल गर्म करें. इसमें राई का तड़ाका लगाएं. अब हरी मिर्च का पेस्ट डालें.
- इसके बाद कड़ाही में आलू, लाल मिर्च, हल्दी पाउडर और नमक डालकर मिक्स करें. इसे एक मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं.
- अब आलू में धनिया पत्ते और नींबू रस डालकर मिलाएं और गैस बंद कर दें.
- एक बर्तन में बेसन छानें. इसमें थोड़ा नमक, लाल मिर्च पाउडर और थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार कर लें.
- इसके बाद आलू के मिक्सचर से छोटे-छोटे बॉल बना लें.
- गैस पर कड़ाही में तेल गर्म करें. आलू के बॉल्स को बेसन के घोल में डुबोकर निकालें, फिर इसे तेल में डालकर मध्यम आंच पर हल्के ब्राउन होने तक फ्राई कर लें.
- इसी तरह सारे आलू वड़े तलकर प्लेट में निकाल लें.
- गैस पर नॉन स्टिक तवा गर्म करें. पाव में बीच से कट लगाएं और तवे पर थोड़ा तेल डालकर पाव को चारों तरफ से सेंक लें.
- इसके बाद पाव के बीच में आलू वड़ा रखें. तैयार है मुंबई स्पेशल वड़ा पाव इसे चटनी, सॉस व तली हुई हरी मिर्च के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.2 (308 ratings)
4.2 avg from 308 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

वड़ा पाव एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 उबले आलू और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes