मीठे में बनाएं आलू की बर्फी, स्वाद में लगेगी बेहतरीन

मीठे में बनाएं आलू की बर्फी, स्वाद में लगेगी बेहतरीन

मीठा खाने का मन है तो अब रसगुल्ला, गुलाब जामुन और खीर भूल जाइए. झटफट बनाना सीखिए आलू की बर्फी. यहां जानें इसकी विधि.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • चार आलू (उबले हुए), एक कप नारियल कद्दूकस किया हुआ, आधा कप पिसी चीनी/पाउडर, दो बड़ा चम्मच घी, दो बड़ा चम्मच इलायची पाउडर

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- सबसे पहले उबले आलूओं को कद्दूकस कर एक बर्तन में रख लें. (आप चाहें तो आलुओं को मिक्सर में पीस कर पेस्ट भी बना सकते हैं.)
- धीमी आंच में एक पैन में घी गरम करने के लिए रखें.
- घी के गरम होते ही आलू डालें और कड़छी से चलाते हुए 2 से 3 मिनट तक भून लें. (अगर घी की जरूरत और लगे तो डाल लें.)
- तय समय बाद चीनी पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
- अब कद्दूकस किया हुआ नारियल, इलायची पाउडर डालकर मिक्स कर लें.
- अब एक गहरे तले वाली थाली में घी लगाकर आलू का पेस्ट डालकर समतल कर लें. ऊपर से पिस्ता, बादाम छिड़कर सेट होने के लिए रख दें.
- पेस्ट के सेट होने के बाद इसे चाकू से बर्फी के शेप में काट लें.
- तैयार है आलू की बर्फी.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.8 (9 ratings)
4.8 avg from 9 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मीठे में बनाएं आलू की बर्फी, स्वाद में लगेगी बेहतरीन एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे चार आलू (उबले हुए), एक कप नारियल कद्दूकस किया हुआ, आधा कप पिसी चीनी/पाउडर, दो बड़ा चम्मच घी, दो बड़ा चम्मच इलायची पाउडर और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes