बादाम बर्फी

बादाम बर्फी

मीठे में बादाम का एक नया स्वाद चखना है तो बनाएं बादाम बर्फी. यह रेसिपी बेहद आसान और लजीज है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 250 ग्राम बादाम, एक कप दूध, एक कप चीनी
  • 2 चुटकी केसर, एक चम्मच घी

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
- सबसे पहले बर्तन में पानी डालकर गैस पर गर्म करें.
- पानी में उबाल आने के बाद गैस बंद कर दें. फिर इस पानी में बादाम डालकर बर्तन को ढक दें.
- 5 मिनट बाद बर्तन से खोलकर बादाम को ठंडे पानी में डालें और इन्हें छील लें.
- अब छिले हुए बादाम गर्म पानी डालकर एक घंटे के लिए भिगो दें.
- जब बादाम फूल जाएं तो इन्हें पानी से निकाल लें. फिर मिक्सी में दूध और बादाम डालकर बारीक पीसें.
- इसके बाद कड़ाही में घी डालकर गैस पर गर्म करें. इसमें बादाम का पेस्ट, केसर और चीनी डालकर मध्यम आंच पर पकाएं.
- पेस्ट को बराबर चलाते रहें. इसे तब तक पकाएं जब तक पेस्ट नर्म गुंदे हुए आटे की तरह न हो जाए.
- फिर गैस बंद कर दें. पेस्ट को ठंडा कर लें. अब ट्रे में घी लगाकर चिकना करें.
- घी लगी हुई ट्रे में बादाम का पेस्ट डालकर पतला फलाएं.
- अब पेस्ट को चौकोर या डायमंड शेप में काट लें.
- तैयार हैं बादाम बर्फी. इन्हें एक डिब्बे करके फ्रिज में रखें और जब चाहें मीठे में सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.5 (348 ratings)
4.5 avg from 348 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बादाम बर्फी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 250 ग्राम बादाम, एक कप दूध, एक कप चीनी और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes