चीकू कुल्फी

चीकू कुल्फी

गर्मी में कुल्फी तो सभी की पहली पसंद होती है. अगर आप भी कुल्फी के शौकीन हैं तो अब इसे घर पर ही बनाएं ताजे फलों की मिठास के साथ...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 2 चीकू (टुकड़ों में कटा हुआ)
  • 2 चीकू का पेस्ट
  • 1 लीटर फुलक्रीम दूध
  • 100 ग्राम चीनी
  • 10-12 काजू (बारीक कटे हुए), एक बड़ा चम्मच बारीक कटे पिस्ते
  • 4 छोटी इलायची (दरदरी पिसी हुई), आधा छोटा चम्मच वनिला एसेंस, आधा छोटा चम्मच केसर

🍳 विधि

Time 1.5 से 2 घंटे
Servings 2 - 4
- धीमी आंच में एक भारी तले वाले बर्तन में दूध उबालने के लिए रखें.
- दूध में पहला उबाल आते ही आंच धीमी कर दें और गाढ़ा होने तक कड़छी से धीरे-धीरे चलाते रहें जब तक कि दूध पहले से आधा न रह जाए.  (बादशाह अकबर भी थे कुल्फी के शौकीन...)
- दूध के गाढ़ा होते ही चीनी डालें और आंच बंद कर ठंडा होने के लिए रख दें. (मावा कुल्फी)
- ठंडा होने के बाद दूध में वनिला एसेंस, चीकू का पेस्ट, कटे हुए चीकू, इलायची, केसर, पिस्ता और काजू डालकर अच्छे से मिलाएं.  (घर में जमा रहे हैं कुल्फी, इन बातों का रखें ध्यान)
- अब मिश्रण को कुल्फी कोन में डालकर फ्रीजर में 6 से 7 घंटे के लिए रख दें.
- तय समय के बाद चीकू कुल्फी तैयार है.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
5 (2 ratings)
5 avg from 2 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

चीकू कुल्फी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 चीकू (टुकड़ों में कटा हुआ) और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन,डिजर्ट खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes