मावा कुल्फी

मावा कुल्फी

मावा कुल्फी को घर पर बहुत आसानी से बनाया जा सकता है.जानें क्या है इसका तरीका...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 3 बड़े चम्मच खोया/मावा, आधा लीटर फुल क्रीम दूध
  • 1 छोटा चम्मच कॉर्नफ्लोर
  • 2 चम्मच चीनी, आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर, एक चौथाई कप पानी
  • 1 बड़ा चम्मच पिस्ता, छि‍ला और कटा हुआ
  • 1 बड़ा चम्मच बादाम, छि‍ला और कटा हुआ

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- एक भारी तले के बर्तन में दूध डालकर गैस पर रखें. आंच तेज कर दें.
- उबाल आने पर आंच को मध्यम करें और इसे तब तक चलाएं जब तक यह गाढ़ा न हो जाए. इसमें तकरीबन 10-15 मिनट लगेंगे.
- चम्मच की मदद से बर्तन के चारों ओर लगे दूध को छुड़ाते रहें ताकि यह बर्तन में न चिपके.
- अब पानी में कॉर्नफ्लोर डालकर ऐसे मिलाएं कि इसमें दाने (गांठ) न पड़ें. इसे गाढ़े दूध में मिलाएं और चलाते रहें  ताकि बर्तन में चिपके नहीं. अगर ऐसा नहीं किया तो आपको जले का स्वाद आएगा.
- अब इस मिश्रण में चीनी, बादाम, पिस्ता, खोया और इलायची पाउडर डालकर तकरीबन 5 मिनट तक चलाते हुए पकाएं.
- गैस बंद करके मिश्रण को ठंडा होने दें.
- मिश्रण को कुल्फी के सांचे में डालकर सेट होने तक या 6 घंटे के लिए फ्रीजर में रख दें.
- अब चाकू की मदद से कुल्फी को सांचे से निकाल कर 3-4 हिस्सों में काटकर सर्व करें.
फोटो साभार: www.udaipur.ind.in
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.2 (435 ratings)
4.2 avg from 435 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मावा कुल्फी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 3 बड़े चम्मच खोया/मावा, आधा लीटर फुल क्रीम दूध और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन,डिजर्ट खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes