चॉकलेट मोदक

चॉकलेट मोदक

पारंपरिक मिठाई में चॉकलेट का स्वाद लेना चाहते हैं तो चॉकलेट मोदक बनाकर देखें.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1/2 कप कटी हुई डार्क चॉकलेट
  • 100 ग्राम मावा (खोया)
  • 1 कप पिसे हुए मारी बिस्किट
  • 1/4 कप दूध
  • 5 से 6 दरदरे पिसे अखरोट, एक चम्मच इलायची पाउडर
  • स्वादानुसार चीनी

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
- गैस पर एक नॉन स्टिक पैन में दूध, मावा, चीनी व चॉकलेट डालकर मिक्स करें और मिक्सचर के स्मूद होने तक पकाएं.
- मिक्सचर में इलायची पाउडर मिलाकर गैस बंद कर दें और मिश्रण को ठंडा होने के लिए रख दें.
- अब मिश्रण में बिस्किट का चूरा और पिसे हुए अखरोट मिला कर सॉफ्ट आटा तैयार कर लें और इसे 5 से 10 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें.
- उसके बाद मोदक के लिए तैयार मिक्सचर निकाल लें. थोड़ी-थोड़ी मात्रा हाथ में लेकर मोदक का आकार दें. लीजिए चॉकलेट मोदक तैयार हैं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.6 (118 ratings)
4.6 avg from 118 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

चॉकलेट मोदक एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1/2 कप कटी हुई डार्क चॉकलेट और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes