एगलेस चॉकलेट चिप्स कुकीज

एगलेस चॉकलेट चिप्स कुकीज

चॉकलेट तो सभी की पसंदीदा है और बात जब चॉकलेट कुकीज की हो तो सुनकर ही मुंह में पानी आ जाता है. चलिए इस रेसिपी की मदद से खुद बनाकर देखें एगलेस चॉकलेट चिप्स कुकीज

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 2 कप (240 ग्राम) मैदा
  • 2 छोटे चम्मच बेकिंग पाउडर, एक कप (120 ग्राम) ब्राउन शुगर (ब्राउन चीनी), एक कप (120 ग्राम) नमकीन मक्खन (सॉल्टेड बटर), एक चुटकी दालचीनी पाउडर
  • 5 बड़े चम्मच दूध
  • 50 ग्राम चॉकलेट चिप्स
  • 2 छोटे चम्मच चॉकलेट एसेंस

🍳 विधि

Time 1.5 से 2 घंटे
- मैदे में बेकिंग पाउडर मिक्स करके एक बर्तन में छान लें.
- ओवन को 180 डिग्री सेंटिग्रेट या 356 डिग्री फेरनहाइट पर प्री-हीट कर लें.
- एक कटोरे में बटर और ब्राउन शुगर डालकर, चीनी के घुलने तक अच्छी तरह फेंट लें.
- फिर मक्खन(बटर) के मिक्सचर में दूध, चॉकलेट एसेंस और दालचीनी पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.
- इसके बाद चॉकलेट चिप्स को पिघला कर, दूध-बटर मिश्रण में डालकर मिलाएं.
- अब छना हुआ मैदा मिक्सचर में मिक्स करके गूंद लें.
- एक ओवन ट्रे पर मक्खन लगाकर उसे चिकना कर लें.
- अब मैदा मिक्सचर के छोटे-छोटे बॉल बनाकर दोनों हाथों से दबाएं और ऊपर से 2-3 चॉकलेट चिप्स रखकर हल्के दबा दें, इसी तरह सब कुकीज तैयार करके चिकनी ट्रे में रखते जाएं.
- फिर ट्रे को प्री-हीटेड ओवन में रखकर कुकीज ब्राउन होने तक बेक करके, ओवन से कुकीज की ट्रे निकाल लें.
- बनकर तैयार हैं एगलेस चॉकलेट चिप्स कुकीज. ठंडी करके जब चाहे सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.2 (108 ratings)
4.2 avg from 108 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

एगलेस चॉकलेट चिप्स कुकीज एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 कप (240 ग्राम) मैदा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह बेक्‍स खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes