ब्रेड गुलाब जामुन
कुछ मीठा खाने का मन कर रहा है और वो भी रेगुलर टेस्ट से हट के तो फटाफट बनने वाले ब्रेड गुलाबजामुन का आइडिया कैसा रहेगा. बची हुई ब्रेड से बनाएं ब्रेड गुलाबजामुन कभी भी बिना किसी झंझट.
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 2 servings
- 6-8 ब्रेड स्लाइस
- 1 चम्मच मैदा
- 1 चम्मच बारीक सूजी
- 3 चम्मच दूध
- 1/2 चम्मच इलायची पाउडर
- 1/2 चम्मच पिसी चीनी
- 1 चम्मच हल्का भुना हुआ खोया
- 1 चम्मच चिरौंजी
- 1 चम्मच बारीक कटा पिस्ता
- 1 कप रिफाइंड तेल
विधि
- ब्रेड को एक प्लेट में फैलाकर दूध में भिगो दें.
- अब पिसी हुई चीनी में खोया, चिरौंजी और पिसी इलायची मिला दें.
- पांच मिनट बाद ब्रेड को निचोड़ कर प्लेट में रखें और इसमें मैदा और सूजी मिलाकर मिश्रण बनाएं. मिश्रण ज्यादा सख्त नहीं होना चाहिए.
- अब इस मिश्रण की छोटे-छोटे गुलाबजामुन बनाएं.
- हर गुलाबजामुन के बीच में खोये वाला मिक्सचर भर कर बंद कर दें.
- अब एक तार की चाशनी बनाकर अलग रख लें.
- कड़ाही में तेल गर्म करें और तैयार गुलाबजामुनों को मध्यम आंच पर सुनहरे भूरे होने तक तलें.
- साथ ही इन्हें गर्म ही चाशनी में डालते जाएं.
- 2-3 घंटे चाशनी में गुलाबजामुन भीगने दें.
- पिस्ते की कतरन छिड़क कर गर्मागर्म ब्रेड के गुलाब जामुन सर्व करें.
ADVERTISEMENT
Browse by Category
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
ब्रेड गुलाब जामुन एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 6-8 ब्रेड स्लाइस और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन,डिजर्ट खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
ब्रेड गुलाब जामुन बनाने के लिए सबसे पहले 6-8 ब्रेड स्लाइस तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
ब्रेड गुलाब जामुन बनाने में लगभग 15 से 30 मिनट तैयारी का समय और 15 से 30 मिनट पकाने का समय लग सकता है।
यह ब्रेड गुलाब जामुन रेसिपी लगभग 1 - 2 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
ब्रेड गुलाब जामुन बनाने के लिए 6-8 ब्रेड स्लाइस के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, ब्रेड गुलाब जामुन को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
ब्रेड गुलाब जामुन का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
ब्रेड गुलाब जामुन एक लोकप्रिय इंडियन,डिजर्ट वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT