चॉकलेट गुलाब जामुन
गुलाब जामुन एक स्वादिष्ट पारंपरिक स्वीट डिश है जिसे ज्यादातर त्योहारों और खास अवसरों पर जरूर बनाया जाता है. इस डिश को देते हैं चॉकलेटी ट्विस्ट और बनाते हैं चॉकलेट गुलाब जामुन की रेसिपी...
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- 250 ग्राम खोया/मावा
- 2 चम्मच चॉकलेट चिप्स
- 2-3 चम्मच मैदा, आधा चम्मच इलाइची पाउडर
- 2 पिंच बेकिंग पाउडर
- 2-3 चम्मच दूध
- 2 कप घी
- 2 कप चीनी, डेढ़ कप पानी
विधि
- गुलाब जामुन बनाने के लिए सबसे पहले खोये को कद्दूकस कर लें और कद्दूकस किए हुए खोये को एक बड़े बॉउल में निकाल लें.
- अब खोये में मैदा, इलाइची पाउडर, बेकिंग पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- इसके बाद थोड़ा दूध डालकर इसे मुलायम आटे की तरह गूंथ लें.
- अब इस आटे को खूब मसल मसल कर एकदम चिकना कर लें जिससे गुलाब जामुन मुलायम बनेंगें. - गुलाब जामुन के लिए मिश्रण बनकर तैयार है. इसे ढककर थोड़ी देर के लिए अलग रख दें.
- अब गुलाब जामुन को भिगोने के लिए एक तार की चाशनी बना लें.
- खोये के मिश्रण को एक बार फिर से अच्छी तरह से गूंथ लें और अब इस मिश्रण की गोलियां बनाएं और हर गोली के बीच में 2-3 चॉकलेट चिप्स रख कर बंद कर दें.
- अब एक कड़ाही में घी डाल कर गरम करें और जब घी अच्छी तरह से गरम हो जाए तो उसमें गुलाब जामुन डालकर तलें.
- गैस की आंच को धीमा रखें ताकि गुलाब जामुन अच्छी तरह डीप फ्राई हो जाएं.
- जब गुलाब जामुन ब्राउन हो जाएं तो इन्हें निकालकर प्लेट में रख लें और थोड़ा ठंडा हो जाने पर हल्की गरम चाशनी में डाल दें.
- इसी तरह बाकी के गुलाब जामुन भी तल के चाशनी में डाल दें.
- गुलाब जामुन को करीब 1 घंटे तक चाशनी में रहने दें ताकि ये फूलकर स्पंजी और मीठे हो जाते है.
- चॉकलेट गुलाब जामुन को सर्विंग प्लेट में निकाल कर लच्छा रबड़ी और पिस्ता के टुकड़ों से सजाकर गरमा गर्म या ठंडा सर्व करें.
ADVERTISEMENT
Browse by Category
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
चॉकलेट गुलाब जामुन एक लोकप्रिय वेज,पार्टी रेसिपी है, जिसे 250 ग्राम खोया/मावा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
चॉकलेट गुलाब जामुन बनाने के लिए सबसे पहले 250 ग्राम खोया/मावा तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
चॉकलेट गुलाब जामुन बनाने में लगभग 30 मिनट से 1 घंटा तैयारी का समय और 30 मिनट से 1 घंटा पकाने का समय लग सकता है।
यह चॉकलेट गुलाब जामुन रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
चॉकलेट गुलाब जामुन बनाने के लिए 250 ग्राम खोया/मावा के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, चॉकलेट गुलाब जामुन को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
चॉकलेट गुलाब जामुन का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
चॉकलेट गुलाब जामुन एक लोकप्रिय इंडियन वेज,पार्टी रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT