एगलेस बनाना चोको चिप्स ब्रेड
फ्रूट ब्रेड और चॉकलेट ब्रेड बच्चों के साथ ही बड़ों को भी भाते हैं लेकिन कई बार एग पड़ा होने की वजह से कई लोग इन्हें खा नहीं पाते. आइए बनाते हैं एगलेस बनाना चोको चिप्स ब्रेड की रेसिपी जिसे सब बड़े च
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- 2 कप मैदा
- 3 केले
- 3/4 कप ब्राउन शुगर
- 1 टी-स्पून दालचीनी पाउडर
- 1/2 कप चोको चिप्स
- 1/2 टी-स्पून बेकिंग पाउडर
- 1/2 टी-स्पून बेकिंग सोडा
- 1/2 कप रिफाइंड ऑयल
- 1 टी-स्पून वनीला एसेंस
- 1 1/2 टी-स्पून नींबू का रस
विधि
- केले को छीलकर और मैश करके अलग रख लें.
- अब एक बड़े बॉउल में तेल, मैश किए हुए केले और चीनी डालकर इसे अच्छी तरह फेंट लें जब तक कि चीनी घुल अच्छी तरह घुल न जाए.
- जैसे ही पेस्ट का कलर बदलने लगे इसमें वनीला एसेंस मिलाएं.
- अब इसमें थोडा मैदा, दालचीनी पाउडर, बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा डालकर इस मिक्सचर को अच्छी तरह मिलाएं.
- जैसे ही सारी सामग्री मिक्स हो जाए तो इसमें बचा हुआ मैदा डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- अब तैयार मिक्सचर में चोको चिप्स मिलाएं हो सकता है कि आपको बेटर केक के बेटर की तरह गाढ़ा न लगे. अगर आपको इसे मिलाने में कठिनाई हो रही है तो आप इसमें 2 चम्मच दूध मिलाकर फिर मिक्स करें.
- अब इसमें नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
- इसे बेक करने के लिए केक टिन में बटर या फिर तेल लगाएं और इसके ऊपर थोड़ा सा मैदा छिड़क दें.
- केक टिन में तैयार बेटर को अच्छी तरह फैला दें.
- अब 180 डिग्री सेंटीग्रेट प्रीहीटेड ओवन में केक टिन को 25 मिनट के लिए रख दें.
- जब केक बन जाए तो इसे टूथपिक की सहायता से चेक करें. अगर टूथपिक केक से बहुत आराम से निकल जाए तो केक तैयार है.
- ओवन से निकालकर इसे ठंडा होने दें और फिर इसे चाकू से काटकर टी-कॉफी के साथ सर्व करें.
ADVERTISEMENT
Browse by Category
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
एगलेस बनाना चोको चिप्स ब्रेड एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 कप मैदा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह बेक्स खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
एगलेस बनाना चोको चिप्स ब्रेड बनाने के लिए सबसे पहले 2 कप मैदा तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
एगलेस बनाना चोको चिप्स ब्रेड बनाने में लगभग 30 मिनट से 1 घंटा तैयारी का समय और 30 मिनट से 1 घंटा पकाने का समय लग सकता है।
यह एगलेस बनाना चोको चिप्स ब्रेड रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
एगलेस बनाना चोको चिप्स ब्रेड बनाने के लिए 2 कप मैदा के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, एगलेस बनाना चोको चिप्स ब्रेड को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
एगलेस बनाना चोको चिप्स ब्रेड का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
एगलेस बनाना चोको चिप्स ब्रेड एक लोकप्रिय बेक्स वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT