अमरूद की खीर

अमरूद की खीर

आपको अमरूद पसंद है तो दीजिए इन्हें कुछ अलग अंदाज और बनाएं अमरूद की लजीज खीर.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 2 बड़े पके अमरूद
  • 1 कप दूध
  • 1 कप चीनी, इलायची पाउडर

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- कूकर में एक कप पानी डालकर इसमें अमरूद डालें और कूकर का ढक्कन लगा दें
- अब कूकर को गैस पर मध्यम आंच पर रखें और एक सिटी आने तक अमरूद को पकाएं.
- फिर कूकर का प्रेशर खत्म होने पर इसका ढक्कन खोलें और अमरूद को ठंडा करके इसके दाने निकालकर मैश कर लें.
- इसके बाद अमरूद को छलनी से छान लें.
- अब बर्तन में अमरूद का पल्प डालकर इसे गैस पर मध्यम आंच पर रखें. फिर अमरूद में दूध और चीनी डालकर मिक्स करके पकाएं.
- जब चीनी अच्छी तरह घुल जाए तो इसमें इलायची पाउडर मिला लें और गैस बंद कर दें.
- तैयार है स्वादिष्ट अमरूद की खीर. इसे सर्विंग बॉउल में डालकर सूखे मेवे से गार्निश करके परोसें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.8 (15 ratings)
3.8 avg from 15 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

अमरूद की खीर एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 बड़े पके अमरूद और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह डिजर्ट खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes