खसखस का हलवा
Back
कुछ मीठा हो जाए वेज,पार्टी,डिनर

खसखस का हलवा

मीठे में कुछ नया और टेस्‍टी ट्राई करना चाहते हैं तो बनाएं खसखस का हलवा. यह स्‍वाद में जितना लजीज है, इसकी रेसिपी उतनी ही आसान है...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 100 ग्राम खसखस
  • 100 ग्राम चीनी
  • 1 कप दूध
  • 1/2 कप घी
  • 1/4 छोटा चम्मच छोटी इलाइची पाउडर
  • 1 बड़ा चम्मच बादाम कटे हुए
  • 1 बड़ा चम्मच काजू कटे हुए

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2

- खसखस को साफ करके, पानी में रातभर भिगो कर रख दें.
- भीगे हुए खसखस को पानी से निकाल कर मिक्‍सी में बारीक पीस लें और पीसते समय जरूरत के हिसाब से पानी डाल लें.
- कड़ाही में घी डालकर गरम करें और उसमें पिसा हुआ खसखस डालकर सुनहरा होने तक भून लें.
- अब दूध और चीनी डालकर लगातार चलाते हुए गाढ़ा होने तक पका लें.
- जब हलवा घी छोड़ने लगे तो हलवे में इलाइची पाउडर, बादाम और काजू डालकर मिला अच्‍छी तरह मिलाएं.
- खसखस का हलवा तैयार है. अब इसे ठंडा और गरम जैसा मन हो सर्व करें.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.4 (241 ratings)
4.4 avg from 241 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

खसखस का हलवा एक लोकप्रिय वेज,पार्टी,डिनर रेसिपी है, जिसे 100 ग्राम खसखस और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes