घर पर ऐसे बनाइए पनीर इमरती

घर पर ऐसे बनाइए पनीर इमरती

बाजार की जलेबी का एक-सा टेस्ट चखकर ऊब गए हैं. तो बनाएं पनीर की इमरती. जानें क्या है इसकी रेसिपी.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 2 कप पनीर
  • 2 बड़े चम्मच मैदा, एक चौथाई बड़ा चम्मच इलायची पाउडर, एक चौथाई छोटा चम्मच केसर, तलने के लिए घी, ढाई कप चीनी, आधा कप खोया/मावा, आवश्यकतानुसार पानी

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले पनीर को उंगलियो की सहायता से अच्छी तरह मसल लें.
- फिर इसमें इलायची पाउडर, मावा, पानी और मैदा मिलाकर मुलायम और गाढ़ा मिश्रण बना लें.

ऐसे बनाएं चाशनी

- केसर को 1 चम्मच पानी में भिगो दें ताकि वह अपना रंग छोड़ दे.
- गैस पर एक कड़ाही में चीनी व ढाई कप पानी मिलाएं और चीनी घुलने के बाद 2-3 मिनट तक पकाएं.
- चाशनी सही बनी है या नहीं यह देखने के लिए इसकी एक बूंद किसी बर्तन पर गिरा दें और फिर अंगूठे और उंगली के बीच चिपका कर देखें. अगर वो शहद की तरह चिपकती है तो मतलब है कि चाशनी तैयार है.
- इसमें केसर वाला पानी डाल कर गैस बंद कर दें.

जलेबी बनाने के लिए

- मध्यम आंच पर किसी मोटे तले की चौड़ी कड़ाही में घी गर्म करें.
- अब एक पॉलिथिन कोन (यह आपको बना-बनाया भी मिल जाएगा या फिर किसी साफ पॉल‍िथीन से इसे बना सकते हैं) में थोड़ा-सा मिश्रण डाल दें और इसके नुकीले हिस्से को हल्का सा काट दें.
- घोल डालने में आसानी हो, इसके लिए कोन को किसी गिलास में खोल कर रखें और फिर चम्मच से इसमें मिश्रण डालें.
- अब कोन को ऊपर से पकड़ कर गरम हुए घी में गोल-गोल इमरती बनाएं और गोल्डन ब्राउन (सुनहरा भूरा) होने तक धीमी आंच पर पकाएं.
- सारे मिश्रण से इमरती तलने के बाद उन्हें 2-3 मिनट के लिए चाशनी में डुबो दें और फिर निकाल कर गरमागरम सर्व करें.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.4 (162 ratings)
4.4 avg from 162 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

घर पर ऐसे बनाइए पनीर इमरती एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 कप पनीर और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह डिजर्ट खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes