तिल गुड़ के चावल

तिल गुड़ के चावल

तिल गुड़ के चावल का यह मीठा जायका आपको जरूर पसंद आएगा. जानें क्या है इसकी रेसिपी और बनाने का तरीका.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • एक छोटा चम्मच काला तिल, एक कप बासमती चावल, भिगोए हुए, एक छोटा चम्मच सफेद तिल
  • 3 बड़ा चम्मच गुड, घिसा हुआ
  • 3 बड़ा चम्मच घी
  • 10-20 काजू, आधे कटे हुए
  • 10-20 किशमिश, आधा छोटा चम्मच सौंफ का पाउडर, आधा छोटा चम्मच सोंठ या अदरक का पाउडर, एक चौथाई चम्मच इलायची पाउडर, आधा छोटा चम्मच नमक

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- मध्यम आंच में गैस पर एक नॉनस्टिक पैन में घी गरम करें.
- फिर इसमें सफेद और काले तिल डालें और भूरा होने तक भून लें.
- अब इसमें काजू , किशमिश डालें और हल्का सुनहरा होने तक भून लें.
- फिर चावल डालकर हल्का-सा भून लें.
- अब इसमें दो कप पानी डालकर मिला लें.
- फिर इसमें गुड़, सौंफ पाउडर, सोंठ पाउडर, इलायची पाउडर और नमक डालें और अच्छी तरह मिला लें.
- जब उबाल आ जाये तो आंच धीमी करें और पानी सूख जाने तक चावल पकाएं.
- गरमागरम सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (40 ratings)
4 avg from 40 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

तिल गुड़ के चावल एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे एक छोटा चम्मच काला तिल, एक कप बासमती चावल, भिगोए हुए, एक छोटा चम्मच सफेद तिल और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes