मैंगो खीर

मैंगो खीर

गर्मी यानि आम का सीजन. आपने अब तक आम और आम से बनी कुल्फी और शेक का स्वाद तो ले ही लिया होगा, पर क्या कभी सोचा है कि इसकी खीर भी बनाई जा सकती है. पकवानगली में जानें इसे बनाने का तरीका...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 3 पके आम की प्यूरी
  • 1 लीटर दूध, डेढ़ कप बासमती चावल
  • 1 कप ब्राउन शुगर
  • 2 बड़ा चम्मच किशमिश
  • 2 बड़ा चम्मच बादाम ( लंबे कटे हुए)
  • 1 छोटा चम्मच गुलाब जल
  • 1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- धीमी आंच में एक पैन में दूध उबालने के लिए रखें.
- पहला उबाल आते ही चावल डालें और 20 मिनट तक लगातर कड़छी से चलाते रहें. ध्यान रहे कि दूध पूरी तरह से गाढ़ा हो जाए और चावल भी पक जाएं.  (खीर से जलने की गंध आए तो)
- चीनी और इलायची पाउडर मिलाएं. चीनी के घुलते ही आंच बंद कर खीर को एक बर्तन में निकालकर ठंडी होने के लिए रख दें. (शहद वाली फ्रूट खीर)
- खीर के ठंडे होते ही आम की प्यूरी, किशमिश, बादाम और गुलाब जल अच्छे से मिक्स कर लें. (स्वीट कॅार्न खीर)
- मैंगो खीर तैयार है. फ्रिज में रखकर बारीक कटे आम और बादाम से गर्निश कर सर्व करें.

नोट:
- खीर में थोड़ा ट्विस्ट लाने के लिए आप चावल की जगह सेवई या साबूदाने का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

फोटो: Pinterest/udupi-recipes.com

वीडियो में देखें कैसे बनाएं खजूर की खीर... 

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.1 (7 ratings)
4.1 avg from 7 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मैंगो खीर एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 3 पके आम की प्यूरी और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन,डिजर्ट खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes