भैया दूज पर बनाइए टेस्टी नारियल के लड्डू

भैया दूज पर बनाइए टेस्टी नारियल के लड्डू

लड्डू बनाने के भी कई तरीके हैं. बस इनमें अलग-अलग ट्विस्ट देते जाएं और इनका एक नया स्वाद चखें. फिलहाल यहां सीखें नारियल के लड्डू बनाना -

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 500 ग्राम नारियल का बूरा (कद्दूकस किया हुआ नारियल)
  • 500 ग्राम खोया (मावा)
  • 3 कप पिसी हुई चीनी
  • 6 से 7 छोटी इलायची पिसी हुई
  • 10 से 15 काजू बारीक कटे हुए
  • 10 से 15 बादाम बारीक कटे हुए

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
- सबसे पहले गैस पर कड़ाही में खोया डालकर मध्यम आंच पर भूनें.
- खोया हल्का ब्राउन हो जाए तो गैस बंद कर दें.
(घर में बनाएं मावा (खोया) )
- खोया थोड़ा ठंडा हो जाए तो इसमें चीनी, नारियल का बुरादा, काजू, बादाम और इलायची डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
- अब इस मिक्सचर को थोड़ा-थोड़ा हाथ में लेकर गोल लड्डू बना लें. एक प्लेट में थोड़ा नारियल का बुरादा निकाल लें  और इस पर लड्डू घुमा दें. इस तरह नारियल पूरे लड्डू पर चिपक जाएगा.
- इसी तरह सारे लड्डू बना लें. इन्हें फ्रिज में रखकर स्टोर करें. कुछ दिन तक आप इसे आराम से रख सकते हैं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (458 ratings)
4.3 avg from 458 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

भैया दूज पर बनाइए टेस्टी नारियल के लड्डू एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 500 ग्राम नारियल का बूरा (कद्दूकस किया हुआ नारियल) और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes