रबड़ी

रबड़ी

घर में मेहमान आए हैं और समझ नहीं आ रहा कि डिजर्ट में क्या सर्व किया जाए. ऐसे में फटाफट तैयार करें दूध से बनी रबड़ी. इसे बनाने में झंझट नहीं होता और स्वाद में इसका कोई जवाब नहीं.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 2 लीटर दूध, एक चम्मच छोटी इलायची पिसी हुई
  • 15 बादाम कटे हुए, आधा छोटा चम्मच केसर
  • 10 पिस्ता कटे हुए
  • 4 बड़ी चम्मच चीनी

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले गैस पर कड़ाही में दूध गर्म करने रखें.
- दूध में उबाल आ जाए तो आंच धीमी करके दूध को पकाएं. दूध कड़ाही में चिपककर जले न, इसलिए उसे बीच-बीच में चलाते रहें.
- दूध को गाढ़ा होने तक पकाएं. जैसे ही कड़ाही में दूध 1/3 रह जाए, तब इसमें चीनी डाल दें.
- दूध में चीनी घुल जाए, तो इसमें इलायची, बादाम, पिस्ता और केसर डालकर मिक्स करें.
- जब दूध में मलाई की गुठलियां पड़ जाएं, तो गैस बंद कर दें.
- लीजिए तैयार है टेस्टी रबड़ी. इसे फ्रिज में रखकर ठंडा करें. केसर, पिस्ता और बादाम से गार्निश करके ठंडी-ठंडी रबड़ी सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (748 ratings)
4.3 avg from 748 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

रबड़ी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 लीटर दूध, एक चम्मच छोटी इलायची पिसी हुई और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes