तिल-गुड़ के लड्डू

तिल-गुड़ के लड्डू

तिल-गुड़ के लड्डू का टेस्ट तो सभी को पसंद होता है. इन्हें सर्दियों में खासतौर से बनाया जाता है. तो आपके लिए पकवानगली लाई है सर्दियों के इस खास स्वाद की रेसिपी...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 60 ग्राम सफेद तिल, कद्दूकस किया हुआ गुड़ 150 ग्राम, घी

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
- तिल को बीनकर अच्छी तरह साफ कर लें.
- अब गैस पर एक कड़ाही में तिल को सुनहरा होने तक भूनें.
- इसके बाद गैस पर एक पैन में आधा कप पानी डालकर गर्म करें अौर इसमें गुड़ डालकर पिघला दें.
- गुड़ सही तरह पक गया है, यह देखने के लिए एक कटोरी में ठंडा पानी लें. पानी में थोड़ा-सा पकता हुआ गुड़ डालें. अगर पानी में गुड़ का बॉल बन जाए तो लड्डू बनाने के लिए परफेक्ट गुड़ पक चुका है. अब गैस बंद कर दें.
- अब गुड़ में भुने तिल डालकर मिक्स करें और फिर गुड़-तिल के मिश्रण को हल्का ठंडा कर लें.
- इसके बाद हाथ पर घी लगाकर मिश्रण का थोड़ा-थोड़ा भाग लेकर इसके गोल-गोल लड्डू बना लें.
- इस तरह पूरे मिश्रण के लड्डू बनाकर तैयार कर लें और डिब्बे में भर लें. फिर जब मन चाहे, इनका स्वाद लें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.4 (562 ratings)
4.4 avg from 562 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

तिल-गुड़ के लड्डू एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 60 ग्राम सफेद तिल, कद्दूकस किया हुआ गुड़ 150 ग्राम, घी और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes