ऐसे बनाइए आमरस, स्वाद में लगता है मजेदार

ऐसे बनाइए आमरस, स्वाद में लगता है मजेदार

फलों का राजा कहलाता है आम. आम यूं ही तो खाया जाता ही है साथ ही इससे कई तरह की डिशेस भी बनाई जाती हैं. ऐसी ही एक स्वीट डिश है आमरस. इसका स्वाद बहुत ही उम्दा होता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1 किलो पका आम
  • 1/4 छोटा चम्मच केसर
  • 1 कप पिसी हुई चीनी, ढाई कप ठंडा दूध

🍳 विधि

Time 5 से 15 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले एक बड़े बर्तन में आम का गूदा निकालकर रख लें.

- गूदा निकालने के लिए आम को अच्छी तरह से रोल करें, फिर निचोड़ लें. आप चाहें तो आम को टुकड़ों में काटकर भी इसका गूदा निकाला जा सकता है.

- अब एक मिक्सर जार में आम का गूदा, चीनी, दूध और केसर डालकर अच्छी तरह से पीस लें.

- तैयार आमरस. गिलास में डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (5 ratings)
4 avg from 5 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाइए आमरस, स्वाद में लगता है मजेदार एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 किलो पका आम और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes