नाश्ते में बनाइए गोभी के गरमागरम पराठे
Back
रोटी-पराठा वेज,लंच,डिनर

नाश्ते में बनाइए गोभी के गरमागरम पराठे

आलू और मूली के पराठे तो आपने कई बार बनाए, खाए और खिलाए होंगे पर अब बनाइए गोभी का पराठा और लें इसके लाजवाब स्वाद का मजा. सर्दी में तो यह बहुत उम्दा लगता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • आटा गूंदने के लिए:, तीन कप आटा, दो चम्मच तेल, एक छोटा चम्मच नमक, पानी आवश्यकतानुसार, भरावन के लिए:, आधा फूलगोभी, हरी मिर्च 1-2 (बारीक कटी हुई), आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर, दो चम्मच हरा धनिया (बारीक कटा हुआ), नमक स्वादानुसार, घी पराठे सेंकने के लिए

🍳 विधि

Time सिर्फ 20 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले एक बर्तन में आटे में नमक, घी और पानी डालकर अच्छे से नर्म गूंद लें.
- भरावन बनाने के लिए फूलगोभी को धोकर 3 से 4 बड़े टुकड़ों में काट लें और सभी टुकड़ों को कद्दूकस करें.
- फिर गोभी में हरी मिर्च , हरा धनिया, लाल मिर्च, गरम मसाला पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
- तैयार है पराठे के लिए भरावन.

पराठा बनाने का तरीका:
- गुंदे हुए आटे की छोटी-छोटी लोइयां तोड़कर इन्हें बेलें.
- रोटी के बीचों-बीच एक चम्मच भरावन रखें और चारों किनारों को मोड़ते हुए भरावन को इसमें बंद करके पोटली बना लें.
- अब भरावन वाली लोई पर सूखा आटा लगाकर इसे दोबारा बेल लें.
- मीडियम आंच में एक नॉन स्टिक तवा गरम करने रखें और इस पर घी डालकर चिकना कर लें.
- घी के गरम होते ही तवे पर पराठा डालकर सेकें.
- अब पराठे के ऊपरी हिस्से पर घी लगाकर इसे पटलकर सेक लें और इसी तरह इसके दूसरे हिस्से को भी सेंके.
- इसी तरह बाकी के सभी पराठे सेंक लें और आंच बंद कर दें.
- तैयार है गर्मागर्म गोभी का पराठा. दही और अचार के साथ सर्व करें.

ADVERTISEMENT

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
5 (2 ratings)
5 avg from 2 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

नाश्ते में बनाइए गोभी के गरमागरम पराठे एक लोकप्रिय वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे आटा गूंदने के लिए:, तीन कप आटा, दो चम्मच तेल, एक छोटा चम्मच नमक, पानी आवश्यकतानुसार, भरावन के लिए:, आधा फूलगोभी, हरी मिर्च 1-2 (बारीक कटी हुई), आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर, दो चम्मच हरा धनिया (बारीक कटा हुआ), नमक स्वादानुसार, घी पराठे सेंकने के लिए और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes