लंच में बनाएं गोभी का भरवां पराठा

लंच में बनाएं गोभी का भरवां पराठा

आपने कई तरह के भरवां पराठे का स्वाद लिया होगा, लेकिन गोभी के पराठे की बात ही अलग है. यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पौष्टिक भी होता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 2 कप गेहूं का आटा
  • 2 कप फूलगोभी कद्दूकस की हुई
  • 1 टीस्पून लाल मिर्च
  • 1/4 टीस्पून गरम मसाला
  • 1 टीस्पून अजवाइन
  • 1 टीस्पून आमचूर पाउडर, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले एक बर्तन में आटा और नमक मिलाकर पानी डालते हुए नरम आटा गूंद लें.
- एक बर्तन में गोभी और सभी मसाले मिलाकर स्टफिंग तैयार कर लें.
- अब आटे की लोइयां तोड़ लें और पूरी जितना बेल लें.
- इसमें एक चम्मच स्टफिंग रखकर लोई को पैक कर दें.
- लोई पर सूखा आटा लगाकर पराठे जितना बेल लें.
- मीडियम आंच पर तवे पर हल्का तेल डालकर गरम होने के लिए रख दें.
- अब पराठा डालकर दोनों तरफ तेल लगाकर करारा होने तक सेंक लें.
- इसी तरह से सारे पराठे तैयार कर लें.
- तैयार है गोभी का पराठा. दही या रायते के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.3 (4 ratings)
3.3 avg from 4 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

लंच में बनाएं गोभी का भरवां पराठा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 कप गेहूं का आटा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes