ऐसे बनाएं पालक के भरवां पराठे

ऐसे बनाएं पालक के भरवां पराठे

आपने आलू, प्याज आदि और भी कई तरह के पराठों का स्वाद लिया होगा, लेकिन क्या कभी पालक के पराठे बनाने के बारे में सोचा है? अगर नहीं सोचा तो आज हम आपको बता रहे हैं कैसे पालक के स्वादिष्ट भरवां पराठे बनाए ज

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 2 कप गेहूं का आटा
  • 2 कप उबली हुई पालक
  • 1/4 टीस्पून गरम मसाला
  • 1/4 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1/4 टीस्पून भुना हुआ जीरा पाउडर
  • 1/4 टीस्पून चाट मसाला, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले एक बर्तन में आटा और नमक मिलाकर पानी डालते हुए नरम आटा गूंद लें.
- मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गरम करने के लिए रख दें.
- इसमें पालक, सभी मसाले और नमक मिलाकर 2 मिनट भून लें.
- पालक के सारा पानी सोखने पर गैस बंद कर दें. स्टफिंग तैयार है.
- अब आटे की लोइयां तोड़ लें और पूरी जितना बेल लें.
- इसमें एक चम्मच स्टफिंग रखकर लोई को पैक कर दें.
- लोई पर सूखा आटा लगाकर पराठे जितना बेल लें.
- मीडियम आंच पर तवे पर हल्का तेल डालकर गरम होने के लिए रख दें.
- अब पराठा डालकर दोनों तरफ तेल लगाकर करारा होने तक सेंक लें.
- इसी तरह से सारे पराठे तैयार कर लें.
- तैयार हैं पालक के भरवां पराठे. दही या रायते के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
5 (1 ratings)
5 avg from 1 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाएं पालक के भरवां पराठे एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 कप गेहूं का आटा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes