ऐसे बनाइए बेर की खट्टी-मीठी चटनी

ऐसे बनाइए बेर की खट्टी-मीठी चटनी

बेर का स्वाद अपने में ही खट्टा-मीठा होता है. इससे बना अचार, चटनी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगते हैं और घर पर बनाना भी बहुत आसान है. चूंकि यह एक बंगाली डिश है तो बता दें कि बंगाल में बेर को कूल कहते ह

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • एक छोटी कटोरी बेर (कूल), एक छोटा चम्मच पंचफोरन, एक चौथाई छोटा चम्मच हल्दी, दो सूखी लाल मिर्च, एक चौथाई छोटी कटोरी चीनी, नमक स्वादानुसार, पानी जरूरत के अनुसार, तेल जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time सिर्फ 20 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
- तेल के गरम होते ही पंचफोरन और सूखी लाल मिर्च डालकर भूनें.
- अब इसमें बेर, नमक और हल्दी डालकर 2-4 मिनट तक अच्छे से पकाएं.


- तय समय के बाद इसमें पानी डाल दें और ढककर 5 मिनट तक धीमी आंच में पकाएं.
- तय समय के बाद चीनी मिलाएं.
- चटनी के गाढ़ा होते ही आंच बंद कर दें.
- तैयार है बेर की खट्टी-मीठी चटनी.   

नोट:
- आप स्वाद के लिए इसमें खजूर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

ADVERTISEMENT

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (3 ratings)
4.3 avg from 3 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाइए बेर की खट्टी-मीठी चटनी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे एक छोटी कटोरी बेर (कूल), एक छोटा चम्मच पंचफोरन, एक चौथाई छोटा चम्मच हल्दी, दो सूखी लाल मिर्च, एक चौथाई छोटी कटोरी चीनी, नमक स्वादानुसार, पानी जरूरत के अनुसार, तेल जरूरत के अनुसार और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes