ऐसे बनाएं फूली और करारी पूरियां

ऐसे बनाएं फूली और करारी पूरियां

अक्सर आप घर में पूरियां तो बनाते हैं पर यह वैसी करारी और फूली नहीं बन पानी हैं जैसा आप चाहते हैं. तो आइए हम आपको बताते हैं ऐसे कुछ टिप्स जिनके जरिए आपकी पूरियां भी करारी और फूली बन सकती हैं.

ADVERTISEMENT

🍳 सुझाव

- पूरी या पूड़ी के लिए आटा में घी या तेल का मोयन जरूर मिलाएं.
- आटा गूंदने के बाद इसे कम से कम आधा घंटे के लिए ढककर रखें. तभी पूरियां करारी और फूली हुई बनेंगी.
- पूरियों के लिए आटा बहुत सख्त या नरम नहीं गूंदना चाहिए. 
- अगर आप ज्यादा पूरियां बना रहे हैं तो पूरियों को बेलने के बाद एक प्लेट में फैलाएं और फिर कपड़े से ढक दें.
- एक के ऊपर एक पूरियां न रखें वरना ये चिपक जाएंगी. इन्हें बेलने के बाद 10-15 मिनट से अधिक समय तक न रखें.
- पूरियां तलने के लिए तेल अच्छी तरह से गर्म होना चाहिए नहीं तो यह नहीं फूलेंगी.
- पूरियां बेलने के लिए सूखा आटा न लगाएं. तेल लगाकर बेलेंगी तो यह जल्दी फूलेंगी और कड़ाही के तली में कालापन भी जमा नहीं होगा.
- पूरी तलते वक्ते छेद वाली कड़छी (झंझरी) की मदद से हल्का-सा दबाएं. पूरी एकदम फूल जाएगी. अब पूरी को दोनों तरफ से तलें. एक पूरी को तलने में लगभग 35 सेकेंड्स का समय लगता है.
- अगर आप गर्मागर्म खाने के लिए पूरी तल रहे हैं तो पूरियों को मध्यम से धीमी आंच पर तलें. ऐसा करने से पूरियां करारी बनती हैं, लेकिन अगर आप पूरियों को बाद में खाने के लिए बनाकर रखना चाहते हैं इन्हें तेज आंच पर ही तलें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.2 (738 ratings)
4.2 avg from 738 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाएं फूली और करारी पूरियां एक लोकप्रिय कुकिंग टिप्‍स रेसिपी है, जिसे ऐसे बनाएं फूली और करारी पूरियां और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह भारतीय खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes