घर पर ऐसे तैयार करें समोसे का मसालेदार भरावन

घर पर ऐसे तैयार करें समोसे का मसालेदार भरावन

समोसा तो सभी बड़े चाव से खाते हैं, पर क्या आप जानते हैं कि इसका असली स्वाद तो इसके भरावन में ही होता है. जितना स्वादिष्ट इसका भरावन बनेगा समोसा उतना ही स्वादिष्ट लगेगा.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • तीन आलू (उबले हुए), आधी कटोरी मटर, एक छोटा चम्मच साबुत धनिया, एक छोटा चम्मच अदरक के लच्छे, एक छोटा चम्मच नमक, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक बड़ा चम्मच गरम मसाला, एक छोटा चम्मच कसूरी मेथी, तेल जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time सिर्फ 20 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
- तेल के गरम होते ही साबुत धनिया डालें.
- जैसे ही धनिया भुन जाए, आलू को हाथों से ही फोड़कर पैन में डालें.
- अब मटर भी डाल दें.
- नमक, लाम मिर्च, अदरक के लच्छे और गरम मसाला डालकर कड़छी से चलाते हुए भूनें.
- जब आलू मसालों के साथ अच्छे से मिक्स होकर भुन जाए तब कसूरी मेथी डालें.
- 1 से 2 मिनट तक और भूनकर आंच बंद कर दें.
- तैयार है समोसे के आलू का भरावन.

नोट:
- अगर आप मसाले में थोड़ा खट्टापन चाहती हैं तो थोड़ा सा अमचूर पाउडर डाल सकती हैं.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.7 (10 ratings)
3.7 avg from 10 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

घर पर ऐसे तैयार करें समोसे का मसालेदार भरावन एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे तीन आलू (उबले हुए), आधी कटोरी मटर, एक छोटा चम्मच साबुत धनिया, एक छोटा चम्मच अदरक के लच्छे, एक छोटा चम्मच नमक, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक बड़ा चम्मच गरम मसाला, एक छोटा चम्मच कसूरी मेथी, तेल जरूरत के अनुसार और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes