रोजा खोलने के बाद पीएं ये जूस, नहीं महसूस होगी कमजोरी

रोजा खोलने के बाद पीएं ये जूस, नहीं महसूस होगी कमजोरी

सेब, केला और गाजर वाला जूस एक बेहतरीन हेल्दी जूस माना जाता है. इसे रोजा खोलते वक्त पीने से शरीर में कमजोरी महसूस नहीं होती है. इसे एबीसी जूस भी कहा जाता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1 सेब
  • 1 केला
  • 1 मीडियम साइज गाजर
  • 1 कप पानी
  • 1 टेबलस्पून चीनी
  • 4-5 आइस क्यूब

🍳 विधि

Time 5 से 15 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले सेब को छीलकर इसके बीज निकाल लें.
- सेब को छोटे टुकड़ों में काट लें.
- गाजर और केले को छीलकर टुकड़ों में काट लें.
- इसके बाद मिक्सर ग्राइंडर केले, सेब और गाजर के टुकड़े डालें.
- फिर इसमें 1-2 आइस क्यूब और पानी डालें, जार का ढक्कन लगाकर पीस लें.
- जार का ढक्कन खोलें और इसमें चीनी मिलाकर फिर से पीस लें. (अगर आप जूस को हेल्दी बनाना चाहते हैं तो आप शहद का इस्तेमाल भी कर सकते हैं.)
- पीसने के बाद जूस को बारीक छन्नी से छान लें ताकि पल्प अलग हो जाए.
- आप चाहें तो बिना छाने ही इस जूस का सेवन कर सकते हैं क्यों पल्प में फाइबर होते हैं जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं.
- लीजिए हेल्दी जूस रेडी है. इसे आप कभी भी पी सकते हैं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.7 (3 ratings)
3.7 avg from 3 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

रोजा खोलने के बाद पीएं ये जूस, नहीं महसूस होगी कमजोरी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 सेब और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes