व्रत स्पेशल फरियाली चूरमा

व्रत स्पेशल फरियाली चूरमा

व्रत में कुछ स्पेशल खाना चाहते हैं जो हेल्दी भी हो और मजेदार भी तो बना सकते हैं सिंघाड़े और कुट्टू के आटे का फरियाली चूरमा. जानें रेसिपी...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 250 ग्राम सिंघाड़े का आटा
  • 250 ग्राम राजगिरा आटा
  • 300 ग्राम गुड़
  • 50 ग्राम गोंद
  • 50 ग्राम बादाम बारीक कटी
  • 1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
  • 1 नारियल का गोला, कदूदकस किया हुआ
  • 1 बड़ा चम्मच घी, मोयन के लिए
  • 100 ग्राम घी तलने के लिए, गार्निशिंग के लिए
  • 4-5 चांदी का वर्क
  • 7-8 किशमिश
  • 7-8 काजू
  • 8-10 बादाम

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 1 - 2
- सिंघाड़े और राजगिरे के आटे को मिलाकर एक बड़ा चम्मच घी डालें और पानी डालकर मुलायम आट गूंद लें.
- अब एक कड़ाही में घी गर्म करें. तैयार आटे की लोइयां बनाकर घी में गुलाबी होने तक तल लें.
- आटे की सारी लोइयां ऐसे ही तलकर प्लेट पर निकाल कर रख लें.
- इन्हें ठंडा होने के बाद मिक्सर में बारीक पीसकर छान लें.
- अब इसी घी में गोंद भी तल लें.
- अब 100 ग्राम घी में गुड़ डालकर धीमी आंच पर गर्म करें.
- जब गुड़ अच्छी तरह घी में मिल जाए तो इसमें पिसा हुआ चूरा मिला लें.
- अब इस मिश्रण को एक बड़ी थाली में निकाल लें और इसमें इलायची, गोंद , नारियल व बादाम डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
- फिर इसमें काजू, बादाम और किशमिश मिलाकर फरियाली चूरमा तैयार कर लें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (22 ratings)
4 avg from 22 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

व्रत स्पेशल फरियाली चूरमा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 250 ग्राम सिंघाड़े का आटा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes