फ्रेंच अनियन सूप बनाने की विधि
Back
सूप नॉन-वेज,पार्टी

फ्रेंच अनियन सूप बनाने की विधि

फ्रेंच अनियन सूप प्याज और लहसुन से बनाया होता है. यह सर्दियों के लिए बेस्ट सूप है. इसे बनाने में वाइन और चिकन स्टॉक का इस्तेमाल किया गया है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 1/2 कप बटर
  • 1 टेबलस्पून ऑलिव ऑयल (ऑप्शनल)
  • 2 कप प्याज
  • 1 टीस्पून चीनी
  • 4-6 कलियां लहसुन
  • 2 टेबलस्पून मैदा
  • 1/2 कप वाइट वाइन
  • 1 कप चिकन स्टॉक
  • 4 पीस फ्रेंच ब्रेड
  • 1 कप चीज

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 1 - 2
- फ्रेंच अनियन सूप (French Onion Soup) बनाने के लिए सबसे पहले प्याज और लहसुन काट लें.
- मीडियम आंच पर पैन में बटर और ऑलिव ऑयल गर्म करने के लिए रख दें.
- अब प्याज डालें और नरम होने तक ढककर पका लें.
- अब चीनी डालकर 10 मिनट के लिए गोल्डन होने तक पका लें.
- इसके बाद लहसुन डालकर कुछ देर और पका लें.
- इसमें मैदा डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें.
- मैदा के बाद वाइन और चिकन स्टॉक डालकर चलाते हुए 15-20 मिनट तक पकाएं.
- तैयार सूप को कटोरी में निकाल लें.
- अब ब्रेड को तवे पर रखें और ऊपर से चीज डालकर सेंक लें. आप चाहें तो ब्रेड पर चीज स्प्रेड करके 2-3 मिनट तक बेक कर लें. इससे चीज अच्छी पिघल जाएगी.
-  फ्रेंच ब्रेड को सूप में डालकर सर्व करें.

ADVERTISEMENT

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.5

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

फ्रेंच अनियन सूप बनाने की विधि एक लोकप्रिय नॉन-वेज,पार्टी रेसिपी है, जिसे 1/2 कप बटर और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह कॉन्टिनेंटल,सूप खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes