कालीमिर्च-लहसुन वाली रसम बनाने की विधि
Back
सूप वेज

कालीमिर्च-लहसुन वाली रसम बनाने की विधि

सर्दियों के मौसम में जुकाम, गला खराब होना तो लाजमी है. इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसी रेसिपी जो आपको सर्दी-जुकाम से बचाएगी भी और हेल्दी भी रखेगी. यह है कालीमिर्च लहसुन वाली रसम.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 1 टेबलस्पून इमली का पानी
  • 1 टमाटर कटा हुआ
  • 8 काली मिर्च पाउडर
  • 2 कलियां लहसुन की
  • 1 टीस्पून सरसों
  • 1 टीस्पून जीरा
  • 1/2 टीस्पून हल्दी पाउडर
  • 1 चुटकी हींग
  • 8 करी पत्ते
  • 2 टेबलस्पून हरा धनिया कटा हुआ
  • 2 टेबलस्पून तेल, नमक स्वादानुसार

🍳 विधि

Time 5 से 15 मिनट
Servings 1 - 2
- Pepper Garlic Rasam बनाने के लिए सबस पहले मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गर्म कर लें.
- अब सरसों, जीरा डाल दें.
- जब जीरा चटकने लगे तब करी पत्ता डाल दें.
- अब लहसुन डालकर 1 मिनट तक पकने दें.
- तय समय बाद इमली का पानी और टमाटर डालकर कुछ देर चलाते हुए पका लें.
- ऊपर से हल्दी पाउडर और काली मिर्च पाउडर डालकर 10 मिनट तक पका लें.
- अब 2 कप पानी, धनिया और नमक डालकर 1 मिनट तक पका लें.
- अब धीमी आंच पर 1-2 उबाल आने तक पका लें.
- तय समय बाद गैस बंद कर दें.
- तैयार pepper garlic rasam.
- इसे चावल के साथ सर्व करें
.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.7 (7 ratings)
3.7 avg from 7 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

कालीमिर्च-लहसुन वाली रसम बनाने की विधि एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 टेबलस्पून इमली का पानी और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes