• X

    मन को तरोताजा कर देगी ये स्मूदी

    स्मूदी इंसान को तरोताजा कर देती है. इसे आप कई फ्लेवर्स में बना सकते हैं. तो आइए अगर आपको अंगूर पसंद है तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं लाल अंगूर की खट्टी-मीठी स्मूदी. ये आपको एनर्जी देगी साथ ही इसे पीने से शरीर को विटामिन C भी मिलेगा.   

    एक नज़र

    • रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन
    • कितने लोगों के लिए : 1 - 2
    • समय : 15 से 30 मिनट
    • मील टाइप : वेज

    आवश्यक सामग्री

      1 कप अंगूर
      1/2 कप चीनी
      1 कप पानी
      250 मि.ली. दूध
      2 स्कूप आइसक्रीम (चाहें तो)

    विधि

    - सबसे पहले अंगूर को अच्छे से धो लें.
    - अब एक कटोरी में अंगूर और पानी और दूसरे में चीनी और पानी मिलाएं.
    - एक ओर मीडियम आंच पे अंगूर को इसके सॉफ्ट होने तक उबालें और फिर इसे ठंडा करने के लिए रख दें.
    - दूसरी ओर चीनी को उबालकर एक तार की चाशनी बनाएं.
    - अंगूर के ठंडा होने पर इसे अच्छे से ब्लेंड कर चाशनी में मिलाकर धीमी आंच पर 5 मिनट तक पकाएं.
    - तय समय के बाद आंच बंद कर इसे ठंडा होने दें.
    - अंगूर को ठंडा कर दूध के साथ अच्छे से ब्लेंड करें जब तक कि यह स्मूद सा न दिखने लगे.
    - तैयार है अंगूर स्मूदी. गिलास में डालकर आइसक्रीम की स्कूप के साथ सर्व करें.    
    क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
    1


    अपने दोस्‍त के साथ साझा करें
    टैग्स
Good 2
Poor 0

Advertisment

ज़ायके का सबसे बड़ा अड्डा

पकवान गली में आपका स्‍वागत है!

आप हर वक्‍त खाने-खिलाने का ढूंढते हैं बहाना तो ये है आपका परमानेंट ठिकाना. कुछ खाना है, कुछ बनाना है और सबको दिखाना भी है, लेकिन अभी तक आपके हुनर और शौक को नहीं मिल पाया है कोई मुफीद पता तो आपकी मंजिल का नाम है पकवान गली.


ज़ायका ही आपकी जिंदगी है तो हमसे साझा करें अपनी रेसिपी, कुकिंग टिप्‍स, किसी रेस्‍टोरेंट या रोड साइड ढाबे का रिव्‍यू.

रेसिपी फाइंडर

या
कुछ मीठा हो जाए