लंच में खाएं प्याज-टमाटर का दलिया
दलिया बहुत ही स्वास्थ्यवर्धक माना जाता है. इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं. इसे आप नमकीन और मीठा दोनों तरीके से बना सकते हैं, वो भी मिनटों में.
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 2 servings
- आधी कटोरी दलिया, आधी कटोरी मूंग दाल
- 1 प्याज (बारीक कटा हुआ)
- 1 आलू (टुकड़ों में कटा हुआ)
- 1 टमाटर (बारीक कटा हुआ)
- 3 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
- 1/2 टीस्पून हल्दी
- 2 कटोरी पानी
- 2 टीस्पून तेल, नमक स्वादानुसार
विधि
- कड़ाही के गरम होते ही इसमें दलिया और दाल डालकर भून लें.
- इसके बाद इसे अच्छे साफ पानी से धो लें और 2-4 मिनट के लिए 2 कटोरी पानी में भिगोकर रख दें.
- अब मीडियम आंच में एक प्रेशर कूकर में तेल गरम करने के लिए रखें.
- तेल के गरम होते ही इसमें जीरा डालें.
- जैसे ही जीरा भुन जाए, आलू, प्याज और हरी मिर्च डालकर भूनें.
- प्याज और आलू के अच्छे से भुनते ही टमाटर डाल दें.
- जैसे ही टमाटर सॉफ्ट हो जाएं, पानी के साथ दलिया डाल दें.
- हल्दी और नमक डालकर ढक्कन बंदकर 3-4 सीटी लगाएं और आंच बंद कर दें.
- तैयार है गरमागरम दलिया. ऊपर से घी डालकर सर्व करें.
नोट:
- आप चाहें तो इसमें अपने मनपसंद की और भी चीजें डाल सकते हैं जैसे गाजर, बीन्स, मटर, आदि.
ADVERTISEMENT
Browse by Category
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
लंच में खाएं प्याज-टमाटर का दलिया एक लोकप्रिय वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे आधी कटोरी दलिया, आधी कटोरी मूंग दाल और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
लंच में खाएं प्याज-टमाटर का दलिया बनाने के लिए सबसे पहले आधी कटोरी दलिया, आधी कटोरी मूंग दाल तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
लंच में खाएं प्याज-टमाटर का दलिया बनाने में लगभग सिर्फ 20 मिनट तैयारी का समय और सिर्फ 20 मिनट पकाने का समय लग सकता है।
यह लंच में खाएं प्याज-टमाटर का दलिया रेसिपी लगभग 1 - 2 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
लंच में खाएं प्याज-टमाटर का दलिया बनाने के लिए आधी कटोरी दलिया, आधी कटोरी मूंग दाल के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, लंच में खाएं प्याज-टमाटर का दलिया को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
लंच में खाएं प्याज-टमाटर का दलिया का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
लंच में खाएं प्याज-टमाटर का दलिया एक लोकप्रिय इंडियन वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT