बच्चों को बहुत पसंद आएगी सूजी दही सैंडविच
Back
स्‍नैक्‍स वेज,ब्रेकफास्‍ट

बच्चों को बहुत पसंद आएगी सूजी दही सैंडविच

सूजी दही सैंडविच एक ऐसी डिश है जिसे बनाने के लिए ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं है. इस सूजी दही सैंडविच की खासियत यह है कि यह सुबह और शाम के नाश्ते में आसानी से खाई जा सकती है और साथ ही यह बच्चों को भी

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • ब्रेड 8 स्लाइस, एक कप सूजी, एक कप दही, एक प्याज (बारीक कटा हुआ), एक टमाटर (बारीक कटा हुआ), एक छोटा चम्मच अदरक का पेस्ट, दो हरी मिर्च (बारीक कटी हुई), चार बड़ा चम्मच तेल, धनियापत्ती (बारीक कटी हुई), दो बड़ा चम्मच मक्खन, नमक स्वादानुसार

🍳 विधि

Time 5 से 15 मिनट
Servings 2 - 4
- सूजी दही सैंडविच बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में सूजी और दही मिला लें और इसे 10 मिनट के लिए ढककर रख दें.
- 10 मिनट बाद मिश्रण में हरा धनिया, नमक, प्याज, टमाटर और अदरक का पेस्ट डालें और अच्छे से मिक्स कर लें.
- मीडियम आंच पर एक तवा गरम करने के लिए रखें.
- इसी बीच एक प्लेट में ब्रेड स्‍लाइस रखें.
- पहली स्लाइस के ऊपर बना हुआ दही का मसाला डालकर ऊपर से दूसरी ब्रेड स्‍लाइस रख दें.
- इतनी देर में तवा गरम हो चुका होगा. अब तवे पर सैंडविच रखकर इसे मक्खन के साथ दोनों तरफ से सेंक लें.
- तैयार है सूजी दही सैंडविच. टोमैटो सॉस के साथ मजे से खाइए और खिलाइए.

ADVERTISEMENT

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.1 (12 ratings)
4.1 avg from 12 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बच्चों को बहुत पसंद आएगी सूजी दही सैंडविच एक लोकप्रिय वेज,ब्रेकफास्‍ट रेसिपी है, जिसे ब्रेड 8 स्लाइस, एक कप सूजी, एक कप दही, एक प्याज (बारीक कटा हुआ), एक टमाटर (बारीक कटा हुआ), एक छोटा चम्मच अदरक का पेस्ट, दो हरी मिर्च (बारीक कटी हुई), चार बड़ा चम्मच तेल, धनियापत्ती (बारीक कटी हुई), दो बड़ा चम्मच मक्खन, नमक स्वादानुसार और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes