दही की आइसक्रीम

offline
गर्मी में आइसक्रीम और दही खाना किसे नहीं पसंद होता, पर क्या कभी आपने खाई है दही की आइसक्रीम . जी हां आपने बिल्कुल सही पढ़ा, अब जरा रेसिपी पढ़कर झटपट बना भी लीजिए...

एक नज़र

  • रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन,डिजर्ट
  • कितने लोगों के लिए : 1 - 2
  • समय : 5 से 15 मिनट
  • मील टाइप : वेज

आवश्यक सामग्री

    आधा कप दही
    एक चौथाई कप चीनी
    आधा कप क्रीम
    2 से 3 बूंद वनिला एसेंस
    10-12 काजू (टुकड़ों में कटे हुए)
    4 बिस्किट (टुकड़ों में कटे हुए)

विधि

- सबसे पहले दही और चीनी को मिक्सर जार में डालकर अच्छे से फेंटे लें.
- मिक्सर में क्रीम और वनिला एसेंस डालकर एक बार फिर से फेंटे लें.  (चुटकियों में बढ़ाएं दही से बनने वाली चीजों का स्वाद...)
- मिश्रण में काजू डाल दें.  (बिना जामन के ऐसे जमाएं स्वादिष्ट दही...)
- अब एक एयर टाइट कंटेनर में बिस्किट के टुकड़े और तैयार मिश्रण डालकर फ्रीजर में 5-6 घंटे के लिए जमने रख दें.  (योगर्ट क्रंच पुडिंग)
- तय समय बाद कंटेनर को फ्रीजर से निकालें और आप पाएंगे कि दही की आइसक्रीम तैयार है. (दही का शरबत बनाने की विधि)
- ठंडी-ठंडी आइसक्रीम मनपसंद शरबत के साथ सर्व करें.

नोट:
- आप चाहें तो दही को एक बर्तन में डालकर भी चम्मच से अच्छी तरह फेंट सकते हैं.
- दही आइसक्रीम में आप अपने पसंद के सूखे मेवे भी डाल सकते हैं.
- सेब, पपीता, पाइनएप्पल, चीकू भी डाल सकते हैं.