आलू सूजी पराठा

offline
आलू का पराठा या सूजी का उपमा तो आपने बहुत बार बनाया और खिलाया होगा. पकवानगली में जानें दोनों को एकसाथ मिलाकर आलू सूजी पराठा बनाने का तरीका.

एक नज़र

  • रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन
  • कितने लोगों के लिए : 4 - 6
  • समय : 15 से 30 मिनट
  • मील टाइप : वेज

आवश्यक सामग्री

    पांच आलू (उबले हुए)
    एक कप सूजी
    तीन हरी मिर्च बारीक कटी हुई
    एक छोटी कटोरी कॉर्न फ्लोर
    एक छोटा चम्मच अजवाइन
    एक छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
    एक छोटा चम्मच नमक
    चुटकीभर हल्दी
    एक छोटा चम्मच अमचूर
    एक छोटा चम्मच गरम मसाला
    एक चौथाई चम्मच बेकिंग पाउडर
    एक बड़ा चम्मच बीरीक कटा हरा धनिया
    तेल सेंकने के लिए

विधि

- सबसे पहले एक कटोरी में उबले हुए आलूओं को अच्छे से मैश कर लें.
- आलू में सूजी, अजवाइन, अमचूर, जीरा पाउडर, नमक, हरी मिर्च, कॉर्न फ्लोर, गरम मसाला, बेकिंग पाउडर, बारीक कटा हुआ धनिया मिलाएं और अच्छे से गूंद लें. (साबूदाने का पराठा)
- हाथों को चिकना कर आटे को एक बार और गूंद लें. (आलू चीज पूरी)
- हथेलियों पर जरा सा तेल लगाकर आटे की लोई तोड़े और बेल लें. (बच्चों को दीजिए यमी चीज पराठा का स्वाद)
- मीडियम आंच में एक तवे पर जरा सा तेल लगाकर गरम करने के लिए रखें.
- तेल के गर्म होते ही रोटी डालें और दोनों साइड तेल लगाते हुए पराठा बना लें. (मिक्स वेजिटेबल मसाला पराठा)
- तैयार है आलू सूजी पराठा तैयार है. गर्मागर्म पराठा अचार के साथ सर्व करें.