कितनी तरह की होती हैं बींन्स और क्या हैं खाने के फायदे?

offline
स्वस्थ शरीर से ही स्वस्थ मस्तिष्क बनता है. अगर स्वास्थ्य ही सही नहीं है तो व्यक्ति कुछ भी करने में सक्षम नहीं है. इसलिए शरीर को स्वस्थ रखने के लिए अच्छा खानपान जरूरी है.

विधि

स्वस्थ शरीर से ही स्वस्थ मस्तिष्क बनता है. अगर स्वास्थ्य ही सही नहीं है तो व्यक्ति कुछ भी करने में सक्षम नहीं है. इसलिए शरीर को स्वस्थ रखने के लिए अच्छा खानपान जरूरी है.

आमतौर पर हरी सब्जियां, फल आदि खाने से लोग बचते हैं क्योंकि उन्हें यह सब बोरिंग सा लगता है या इनमें ज्यादा मिलावट होने लगी है, लेकिन क्या आप जानते हैं इन्हें खाने से बचना ही शरीर के लिए सबसे ज्यादा नुकसानदायक है. इसी तरह से बीन्स या फलियां शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक है. बीन्स में भरपूर मात्रा में विटामिन्स, मिनरल्स, फाइबर और आयरन पाए जाते हैं जो शरीर को कई तरह की बीमारियों से दूर रखने में मदद करते हैं. आइए ऐसे कुछ बीन्स के बारे में बताते हैं.

चिकपीस यानी चना
चने में प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, कार्बोहाइड्रेट आदि भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. रात को चने भिगोकर सुबह खाली पेट इनका सेवन करने से डायबिटीज दूर हो जाती है. चना वजन घटाने और बढ़ाने में मदद करता है.
चने खाने के फायदे आपको चौंका देंगे

किडनी बीन्स या राजमा
किडनी बीन्स को राजमा भी कहते हैं. इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है. इसका सेवन करने से शुगर का लेवल नियंत्रण में रहता है. राजमा वजन घटाने में भी मदद करता है. राजमा खाने से दिल से जुड़ी बीमारियां भी दूर हो जाती हैं. राजमा में मौजूद मैंग्नीज और कैल्शियम हड्डियों को मजबूत करके ऑस्टियोपोरोसिस को रोकने में मदद करता है. यह त्वचा और पेट से जुड़ी समस्या के लिए भी लाभकारी माना जाता है.

ब्लैक बीन्स
इस तरह की बीन्स में भरपूर मात्रा में फॉलेट और प्रोटीन पाया जाता है. फॉलेट bone marrow में red and white blood cells को बनाने में मदद करता है जो शरीर को संक्रामक रोगों से लड़ने की शक्ति प्रदान करती हैं. यह शरीर में DNA का निर्माण भी करता है. यह इम्यून सिस्टम को मजबूत रखता है. इसके सेवन से बढ़ता हुआ कोलेस्ट्रोल लेवल कम हो जाता है.

सेहत के लिए कितना जरूरी है सोया प्रोटीन?

सोया बीन्स
सोया बीन्स में प्रोटीन, कैल्शियम, फाइबर, राइबोफ्लेविन कई अन्य पोषक तत्व मौजूद होते हैं. इसके सेवन से एनिमिया में भी खून की कमी को पूरा करता है. सोयाबीन हड्डियों के लिए लाभदायक है. इसके सेवन से ब्लडप्रेशर नियंत्रण में रहता है.

पिंटो बीन्स
पिंटो बीन्स अमेरिका और मैक्सिकन कंट्री में खाई जाने बाली बीन्स है. इसका सेबन करने से शरीर में ब्लडप्रेशर नियंत्रण में रहता है और खाने के बाद शरीर में शुगर के लेवल को बढ़ने नहीं देता है. इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन, फाइबर और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं.

नेवी बीन्स
इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन B, मिनरल्स, फाइबर और कई अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं. नेवी बीन्स के सेवन से दिमाग से जुड़ी परेसानी दूर होती हैं और याददाश्त भी बढ़ती है. यह पेट से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है.