खजूर का शेक

offline
कभी नाश्ते में कुछ बनाने का मन नहीं कर रहा हो या कोई हेल्दी और टेस्टी ड्रिंक पीने का मन है तो झटपट बनाएं यह खजूर का यमी शेक.

एक नज़र

  • रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन
  • कितने लोगों के लिए : 1 - 2
  • समय : 5 से 15 मिनट
  • मील टाइप : वेज

आवश्यक सामग्री

    एक कप खजूर (बीज निकले और बारीक कटे हुए)
    2 कप दूध
    एक केला छिला और कटा हुआ
    एक छोटा चम्मच इलायची पाउडर
    स्वादानुसार चीनी या शहद (चाहें तो)

विधि

- एक मिक्सर जार में खजूर, केला, दूध, इलायची पाउडर और चीनी या शहद डालें.
- फिर जार का ढक्कन लगाकर इसे ग्राइंडर पर रख ग्राइंड कर लें.
- शेक को बारीक ग्राइंड करने तक ग्राइंडर में चलाएं.
- तैयार है खजूर का शेक. इसे फ्रिज में रखकर ठंडा करें और चाहें तो वेनिला आइसक्रीम से टॉप करके सर्व करें.