ऐसे बनाइए अंगूर का जूस, मिलेगी ताजगी

offline
अगर आप स्‍वस्‍थ्‍य रहना चाहते हैं तो आपको ब्रेकफास्‍ट में हेल्‍दी चीज लेनी चाहिए जैसे कि जूस। जी हां, फलों का जूस पीकर आप हर बीमारी से बच सकते हैं.

एक नज़र

  • रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन
  • कितने लोगों के लिए : 2 - 4
  • समय : 5 से 15 मिनट
  • मील टाइप : वेज

आवश्यक सामग्री

    काला अंगूर 500 ग्राम
    पानी 2 कप
    चीनी 2 कप
    एक नींबू का रस
    बर्फ के कुछ टुकड़े

विधि

- सबसे पहले मीडियम आंच में एक पैन में पानी और अंगूर डालकर उबालें.
- जब अंगूर गल जाए तो आंच बंद कर दें.
- अब इस मिश्रण को एक बर्तन में छन्नी की सहायता से छानकर रस और छिलके को अलग-अलग कर लें.
- फिर से मीडियम आंच में उसी पैन में बनाया हुआ अंगूर रस, चीनी, नींबू डालकर 10 मिनट तक पकाएं.
- तय समय के बाद आंच बंद कर दें और इस मिश्रण को ठड़ा होने के लिए रख दें.
- तैयार है अंगूर का जूस. मेहमानों को पानी के साथ इस मिश्रण को मिलाकर बर्फ के टुकड़े डालकर ठड़ा-ठड़ा सर्व करें.