अंगूर की खट्टी-मीठी सब्जी
अंगूर को फल की तरह से तो आपने बहुत खाया होगा, लेकिन इसकी सब्जी भी खाने में लाजवाब होती है. इस चटपटी सब्जी की घर में बनाकर देखें.
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- 100 ग्राम हरे अंगूर
- 100 ग्राम काले अंगूर
- 2 हरी मिर्च
- 1 टमाटर
- 50 ग्राम मावा
- 2 बड़े चम्मच तेल
- 1/4 टी स्पून हल्दी
- स्वादानुसार नमक/सेंधा नमक (व्रत के लिए)
- 1/2 चम्मच जीरा
- 2 बड़े चम्मच हरा धनिया
- 2 बड़े चम्मच क्रीम
विधि
- एक पैन में तेल गर्म करें. इसमें जीरा डालें, टमाटर-मिर्च का पेस्ट डालकर भूनें.
- अच्छी तरह फ्राई होने पर इसमें हल्दी, नमक डालकर 1 मिनट तक भूनें. (अगर व्रत के लिए बना रहे हैं तो इसमें सेंघा नमक का इस्तेमाल करें)
- अब मावा डालकर दो मिनट भूनें. इसमें 1 कप पानी डालें, उबाल आने पर हरे और काले अंगूर डालकर ढंककर 5 मिनट तक पकाएं.
- आखिरी में क्रीम और बारीक कटा हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
- इस सब्जी को पूरी, पराठे या नान के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
अंगूर की खट्टी-मीठी सब्जी एक लोकप्रिय वेज,लंच रेसिपी है, जिसे 100 ग्राम हरे अंगूर और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
अंगूर की खट्टी-मीठी सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले 100 ग्राम हरे अंगूर तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
अंगूर की खट्टी-मीठी सब्जी बनाने में लगभग सिर्फ 20 मिनट तैयारी का समय और सिर्फ 20 मिनट पकाने का समय लग सकता है।
यह अंगूर की खट्टी-मीठी सब्जी रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
अंगूर की खट्टी-मीठी सब्जी बनाने के लिए 100 ग्राम हरे अंगूर के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, अंगूर की खट्टी-मीठी सब्जी को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
अंगूर की खट्टी-मीठी सब्जी का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
अंगूर की खट्टी-मीठी सब्जी एक लोकप्रिय इंडियन वेज,लंच रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT