घर पर मैंगो फ्रूटी बनाने की विधि

offline
क्यों चौंक गए न ये पढ़कर कि अब आप घर पर भी फ्रूटी बना सकते हैं? जी हां, पकवानगली बता रहा है मिनटों में फ्रूटी बनाने का आसान तरीका...

एक नज़र

  • रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन
  • कितने लोगों के लिए : 4 - 6
  • समय : सिर्फ 20 मिनट
  • मील टाइप : वेज

आवश्यक सामग्री

    2 पके हुए आम
    1 कच्चा आम
    250 ग्राम चीनी
    पानी जरूरत के अनुसार

विधि

- सबसे पहले आम को अच्छे से धो लें और छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.  (जानें घर पर ही मैंगो कुल्फी बनाने का तरीका)
- धीमी आंच में एक प्रेशर कूकर में पानी और आम डालकर इसे 4 से 5 सीटी में पकाएं. (घर में ऐसे बनाएं मैंगो योगर्ट)
- दूसरी ओर धीमी आंच में एक पैन में चीनी और पानी का घोल तैयार कर लें. (जिंजर-मैंगो शेक)
- कूकर का ढक्कन खोलकर 10 से 15 मिनट तक आम को ठंडा होने के लिए रख दें.
- तय समय के बाद ब्लेंडर में आम के टुकड़े और चीनी का घोल डालें और पीस लें. (मैंगो रबड़ी)
- अगर पेस्ट ज्यादा गाढ़ा बन गया है तो इसमें धीरे-धीरे पानी मिलाते हुए कड़छी से चलाएं. (मैंगो स्मूदी)
- मैंगो फ्रूटी तैयार है. इसे फ्रिज में रखें और जब मन चाहे ठंडा-ठंडा पिएं और पिलाएं.