मैंगो मूज़

offline
आम के सीजन में अगर आपने अब तक मैंगो मूज़ ही नहीं बनाया तो क्या बनाया? पकवानगली में जानें इसे बनाने का आसान तरीका.

एक नज़र

  • रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन,डिजर्ट
  • कितने लोगों के लिए : 4 - 6
  • समय : 5 से 15 मिनट
  • मील टाइप : वेज

आवश्यक सामग्री

    2 आम (पके हुए)
    6 छोटा चम्मच क्रीम
    1 छोटी कटोरी अनार के दाने (थोड़े मसले हुए)
    1 चॉकलेट (महीन पिसा हुआ)

विधि

- 6 लोगों के लिए मैंगो मूज़ बनाने के लिए सबसे पहले आम छिलकर इसका गूदा निकाल लें और चम्मच से ही दबाते हुए पेस्ट तैयार कर लें. (कूकर में बनाएं एगलेस मैंगो केक)
- सभी गिलास में सबसे पहले क्रीम डालें. (मैंगो खीर)
- क्रीम के ऊपर अनार के दाने रखें. (घर में ऐसे बनाएं मैंगो योगर्ट)
- अनार के दानों के बाद आम का तैयार पेस्ट डालें और महीन पिसे हुए चॉकलेट से गार्निश करें. (घर पर मैंगो फ्रूटी बनाने की विधि)
- मैंगो मूज़ तैयार है. फ्रिज में रखकर ठंडा-ठंडा सर्व करें.