स्मूथ स्ट्रॉबेरी योगर्ट

offline
गर्मी में दही बेहद स्वादिष्ट लगता है, तो क्यों न आज ट्राई करें दही और स्ट्रॉबेरी का यह परफेक्ट कॉम्बिनेशन...

 

एक नज़र

  • रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन,डिजर्ट
  • कितने लोगों के लिए : 1 - 2
  • समय : 5 से 15 मिनट
  • मील टाइप : वेज

आवश्यक सामग्री

    2 बड़ा कप दही
    आधा छोटा कप मैश्ड स्ट्रॉबेरी
    1 बड़ा चम्मच चीनी

विधि

- सबसे पहले दही को सूती कपड़े में बांधकर दो घंटे के लिए लटकाकर रख दें. (घर में ऐसे बनाएं मैंगो योगर्ट)
- सूती कपड़े में लटके दही को अच्छे से खोलें और ध्यान रखें कि दही का सारा पानी निकल गया हो. (चुटकियों में बढ़ाएं दही से बनने वाली चीजों का स्वाद...)
- दही को एक बड़े बर्तन में डालकर अच्छे से फेंट लें जब तक कि यह क्रीमी और स्मूथ न हो जाए. (बिना जामन के ऐसे जमाएं स्वादिष्ट दही...)
- अब मैश्ड स्ट्रॉबेरी और चीनी डालकर दोबारा से फेंटें. (योगर्ट क्रंच पुडिंग)
- अच्छी तरह से फेंटने के बाद तैयार मिश्रण को ठंडा करने के लिए फ्रिज में रख दें. (दही का शरबत बनाने की विधि)
- ठंडा-ठंडा स्ट्रॉबेरी योगर्ट सर्व करने के लिए बिल्कुल तैयार है.